Mahesh Babu Range Rover: गोल्डन एसयूवी खरीदकर छा गए सुपरस्टार महेश, पूरे हैदराबाद में ऐसी दूसरी गाड़ी नहीं

Mahesh Babu Range Rover: गोल्डन कलर की एसयूवी रेंज रोवर खरीदकर सुर्खियां बटोरने वाले सुपरस्टार महेश बाबू ने अपनी फेवरेट कार पर पांच करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महेश बाबू ने जो कार खरीदी है, पूरे हैदराबाद में ऐसी दूसरी गाड़ी नहीं है। इसका कारण है महंगी एसयूवी के अलावा इसका यूनिक कलर। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार महेश बाबू की कार रेंज रोवर की गोल्डन वर्जन है।

Mahesh Babu Range Rover

इसके लिए 5.4 करोड़ रुपये की कीमत चुकाई कई है। खबरों के अनुसार हैदराबाद जैसे महानगर में सुपरस्टार महेश बाबू इकलौते ऐसे शख्स हैं जिनके पास गोल्डन रेंज रोवर है।

महंगी गाड़ियों के शौकीन महेश बाबू ने पिछले साल लगभग 1.19 करोड़ रुपये की ऑडी ई-ट्रॉन को अपने कलेक्शन में शामिल किया था। फिल्मों की बात करें तो महेश बाबू 2022 में आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिखे थे।

Mahesh Babu Range Rover

बता दें कि रेंज रोवर कई सितारों की फेवरेट गाड़ियों में शामिल है। इससे पहले मोहनलाल, जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी सरीखे सितारे रेंज रोवर खरीद चुके हैं। हालांकि, गोल्डन एसयूवी किसी के पास नहीं है।

सोशल मीडिया पर महेश बाबू के रेंज रोवर की तस्वीरें सामने आई हैं। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो महेश बाबू त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बन रही गुंटूर कारम की शूटिंग में बिजी हैं। पूजा हेगड़े महेश बाबू के अपोजिट हैं। हालांकि, खबरों के अनुसार स्क्रिप्ट में बदलाव के कारण उन्होंने काम करने से इनकार भी किया है।

2022 में रिलीज सरकारु वारी पाटा में महेश बाबू ने अपने अभिनय कौशल का लोहा मनवाया था। तेलुगू फिल्मों के अलावा महेश बाबू दर्जनों कॉमर्शियल ऐड में भी नजर आते रहते हैं। महेश के पिता भी दिग्गज कलाकार रह चुके हैं।

करीब 8 महीने पहले महेश के पिता जी कृष्णा का निधन हुआ था। इस मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन के साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने शोक प्रकट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+