Video: 18000 रुपए में धर्मेंद्र ने खरीदी थी अपनी पहली कार, इस डर से टैक्सी बनाने का आया था ख्याल
मुंबई, 12 अक्टूबर। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फैंस को अपनी सबसे पहली कार से इंट्रोड्यूज कराया। आपको जानकर हैरानी होगी कि धर्मेंद्र ने सबसे पहली कार सिर्फ 18000 रुपए में खरीदी थी, हालांकि उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। करीब 60 साल पुरानी काले रंग की फिएट कार को धर्मेंद्र आज भी संभाल कर रखते हैं।

दिल के करीब है पहली कार
सोशल मीडिया पर कार के साथ धर्मेंद्र का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है, यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ट्विटर पर शेयर किए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र अपनी कार के बगल में खड़े हैं और कहते हैं, हाय दोस्तों, मेरी पहली कार, मैंने इसे केवल 18,000 रुपए में खरीदा था। उन दिनों 18 हजार रुपए बहुत बड़ी रकम हुआ करती थी।'

फैंस से की ये अपील
उन्होंने आगे कहा, मैंने इसे अच्छे से रखा है, क्या आपको अच्छी लगी। इसके लिए प्रार्थना कीजिए कि यह हमेशा मेरे साथ रहे। ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों, फिएट, मेरी पहली कार, मेरा प्यारा बच्चा... मेरे दिल के बहुत करीब।' बता दें कि धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी वीडियो-फोटो शेयर करते रहते हैं।

साइकिल से जाया करते थे शेट पर
अपने एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने बताया था करियर के शुरुआती दौर में वो शूटिंग के लिए साइकिल से जाया करते थे, जब वह कुछ बन गए तो दोस्तों की सलाह पर यह कार खरीदी थी। एक बार धर्मेंद्र ने कहा था, मैं बहुत इमोशनल फूल हूं, मैं अपनी पहली कार..जो फिएट है, उसे लेकर काफी भावुक हूं। मैं उसे इस डर से भी अपने साथ रखना चाहता हूं कि अगर पास किसी दिन कुछ नहीं रहा तो, मैं उसे बना सकता हूं।

'अपने-2' में नजर आएंगे धर्मेंद्र
बता दें कि धर्मेंद्र ने फूल और पत्थर, मेरा गांव मेरा देश, सीता और गीता और शोले जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आखिरी बार वह 2018 में आई 'यमला पगला दीवाना फिर से' में बड़े पर्दे पर नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र अब जल्द ही 'अपने-2' में नजर आने वाले हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग अभी जारी है। इस फिल्म में देओल फैमली की तीन पीढ़ियां नजर आएंगी। इसके अलावा धर्मेंद्र 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आने वाले हैं।
Friends, Fiat 💕 my first car my beloved baby ….Very close to my heart . His great blessings in the life of a struggler 🙏 . pic.twitter.com/JMjKmrDMQX
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) October 11, 2021
यह भी पढ़ें: आर्यन खान ड्रग मामले को नवाब मलिक ने बताया बीजेपी का पब्लिसिटी स्टंट, बोले- बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश












Click it and Unblock the Notifications