आर्यन खान ड्रग मामले को नवाब मलिक ने बताया बीजेपी का पब्लिसिटी स्टंट, बोले- बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता नवाब मलिक ने गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पर आर्यन खान ड्रग मामले में भाजपा और एनसीबी के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया।
मुंबई, 6 अक्टूबर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता नवाब मलिक ने गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पर आर्यन खान ड्रग मामले में भाजपा और एनसीबी के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मलिक ने कहा कि क्रूज पर रेड के बाद ड्रग्स को लेकर शाहरुख खान के बेटे की गिरफ्तारी एक 'फर्जी' मामला लगता है। आर्यन खान मामले में कोई ड्रग्स बरामद ही नहीं हुआ है। उन्होंने कहा की भाजपा और एनसीबी की मिली भगत से बॉलीवुड और राज्य सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सबूत के तौर पर इस घटना की जो तस्वीरें सामने आई हैं वे एनसीबी के दफ्तर से ली गई हैं। क्रूज की कोई तस्वीर नहीं है इससे साफ हो जाता है कि क्रूज से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ और पब्लिसिटी के लिए इस मुद्दे को उछाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एनसीबी के दफ्तर में आर्यन खान के साथ जिस व्यक्ति की फोटो वायरल हो रही है वह मनीष भानुशाली है जो बीजेपी का कार्यकर्ता है। मलिक ने कहा कि भानूशाली की फोटो नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ भी है। ऐसे में एनसीबी को यह बताना चाहिए कि उनका भानुशाली के साथ क्या संबंध है।
बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश में बीजेपी
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स से जुड़ी एनसीबी की जांचों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा केंद्र सरकार विभिन्न एजेंसियों का प्रयोग कर के महाराष्ट्र और मुंबई स्थित फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करना चाहती है। उन्होंने कहा कि एनसीबी का गठन विभिन्र राज्यों और अंतराष्ट्रीय ड्रग मामलों की देखरेख के लिए किया गया था। एनसीबी मुंबई सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद से चर्चा में है। जिस तरह से बिहार में अधिकार क्षेत्र से बाहर सुशांत सिंह राजपूत का केस दर्ज किया गया। यह एक हत्या का मामला दर्ज किया गया था...यह फिल्म उद्योग को बदनाम करने का प्रयास था।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: Video: दूसरी बार मां बनीं नेहा धूपिया को पति अंगद ने किया KISS, बोले- एक सेंकड भी मिले तो...
नवाब मलिक ने कहा कि एजेंसियों के माध्यम से पूरे बॉलीवुड को निशाना बनाया जा रहा है...एक कहानी रची गई है कि पूरा बॉलीवुड ड्रग्स में डूबा हुआ है...इसी के चलते यह क्रूज ड्रग्स रेड वाली कहानी गढ़ी गई। इसके बाद चर्चा शुरू हुई कि मेगा स्टार के बेटे को हिरासत में ले लिगा गया है।
गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पर छापा मारकर ड्रग्स लेने के जुर्म में 8 लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications