अभिनेता और सांसद रविकिशन पर टूटा दुखों का पहाड़, बड़े भाई का हुआ निधन
अभिनेता और सांसद रविकिशन पर टूटा दुखों का पहाड़, बड़े भाई का हुआ निधन
नई दिल्ली, 30 मार्च: बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म अभिनेता से सांसद बने रविकिशन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बुधवार को रविकिशन के बड़े भाई का निधन हो गया। बड़े भाई के निधन होने पर रविकिशन को बड़ा झटका लगा है। सांसद ने अपने ट्टीटर पर स्वयं इस दुखद खबर की सूचना दी है।

दिल्ली एम्स में चल रहा था इलाज
रविकिशन ने खुद बताया कि बीमारी के चलते उनके बड़े भाई रमेश शुक्ला को दिल्ली एम्स अस्पााल में कुछ दिन पहले भर्ती करवाया था। जहां उनका इलाज चल रहा था।

रविकिशन ने भारी मन से दी ये दुखद सूचना
सांसद रविकिशन ने अपने पर्सनल ट्टीटर पर ये दुखद सूचना देते हुए लिखा-
मेरे बड़े भाई श्री रमेश शुक्ला जी का एम्स हॉस्पिटल दिल्ली में दुःखद निधन हो गया है l
'

बहुत कोशिश किया पर बड़े भईया को नहीं बचा सका
रविकिशन ने आगे लिखा-
बहुत कोशिश किया पर बड़े भईया को नहीं बचा सका, पिता जी के बाद बड़े भाई का जाना पीड़ा दायक
महादेव आपको अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें l
कोटि कोटि नमन l
ओम शांति












Click it and Unblock the Notifications