जब इस एक्टर ने गलती से रवीना टंडन को कर लिया था Lip Kiss, एक्ट्रेस को हुई थी उल्टी, बोलीं- मैंने ब्रश किया

Raveena Tandon: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनको इस इंडस्ट्री में काम करते हुए कई साल हो गए हैं। फिलहाल उनकी बेटी राशा भी बॉलीवुड में आने की तैयारी कर रही हैं। रवीना टंडन ने अब तक कई शानदार प्रोजेक्ट्स में काम किया है। रवीना टंडन का नाम उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आता है जो कि फिल्मों में नो किसिंग सीन पॉलिसी को फॉलो करती आई हैं। हालांकि उन्होंने एक किस्सा लोगों के साथ शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया है कि एक बार उनके एक को-एक्टर ने उन्हें गलती से लिप किस कर लिया था। इसके बाद जो हुआ उसके बारे में सोचकर आज भी रवीना टंडन कांप जाती हैं।

रवीना टंडन नहीं करतीं लिप किस सीन्स
हिंदी फिल्मों की शानदार एक्ट्रेसेस में से एक रवीना टंडन ने हाल में ही लहरें रेट्रो को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि वह हमेशा से ही पर्दे पर किसिंग सीन्स से बचती रही हैं। वह लिपलॉक से लेकर इंटीमेट सीन्स तक को शूट करने में बिल्कुल भी सहज नहीं हो पाती हैं। ऐसे में वह इस तरह के सीन्स करने से कतराती हैं।

Raveena Tandon

एक्टर ने गलती से रवीना टंडन को कर लिया था लिप किस
रवीना टंडन ने अपना एक किस्सा बताते हुए कहा कि एक बार उनके एक को-एक्टर ने उन्हें गलती से लिप किस कर दिया था। ये सीन स्क्रिप्ट का हिस्सा भी नहीं था। इस लिप किस के बाद वह इतना असहज हो गई थीं कि उन्होंने उल्टी तक कर दी थी। हालांकि बाद में उस एक्टर ने लिप किस के लिए रवीना टंडन से माफी भी मांगी थी।

रवीना टंडन ने कहा- मुझे किस करना अच्छा नहीं लगता
इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन ने कहा था कि फिल्मों में किस न करना उनकी अपनी च्वाइस थी। वह ऐसे सीन्स करने में बिल्कुल भी सहज नहीं होती थीं। वहीं अगर बेटी राशा कभी फिल्मों में ऐसा कुछ करना चाहे तो वह कर सकती है। रवीना टंडन ने कहा- अगर राशा इंटीमेट सीन या लिप किस करने में सहज है तो वो कर सकती है। लेकिन अगर वह भी अनकंफर्टेबल हुई तो किसी की हिम्मत नहीं कि उसे छू सके।

लिप किस के बाद रवीना टंडन को हो गई थी उल्टी
रवीना डंटन ने बताया- मेरे एक फिल्म की शूटिंग चल रही थी। विलेन के साथ मेरा रफ हैंडलिंग सीन शूट हो रहा था। ऐसे में गलती से मेरे को-एक्टर ने मुझे लिप किस कर लिया था। एक्टर के होंठ मेरे लिप्स से टच हो गए थे। इसके बाद मैं तुरंत अपने रूम में गई और मुझे उल्टी हो गई। मैं इस सीन के बाद बहुत ज्यादा असहज हो गई थी। रवीना ने कहा- मुझे तो ऐसा लग रहा था कि मैं ब्रश कर लूं और कम से कम सौ बार अपना मुंह धो लूं।

रवीना टंडन ने कभी नहीं किए किसिंग सीन
आपको बता दें कि इस किस्से के बारे में बात करते हुए रवीना टंडन ने फिल्म और अपने को-एक्टर का नाम नहीं बताया लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि वह एक विलेन का रोल प्ले करने वाला एक्टर था। गलती से हुए इस किसिंग सीन के बाद आज तक रवीना टंडन ने कभी भी इस तरह के सीन नहीं किए हैं। वह अपने नो किसिंग सीन पॉलिसी पर डटी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+