कौन हैं अचल मिश्रा जिनकी मैथिली भाषा की फिल्‍म 'धुइन' का कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखेगा जलवा

अचल मिश्रा कौन हैं जिनकी कान्‍स में दिखाई जा रही मैथिली फिल्‍म 'धुइन'

नई दिल्‍ली, 20 मई: कान्‍स फिल्‍म फेस्टिवल 2022 में भारत सुर्खियों में हैं। इस बार के कान्‍स महोत्‍सव में भारत को गेस्‍ट ऑफ ऑनर दिया गया है और कई भारतीय फिल्‍में प्रदर्शित की जा रही है। इस महोत्‍सव में हिंदी के अलावा अन्‍य कई भारतीय भाषाओं की फिल्‍में के चयन से पहले उनके स्‍क्रीनिंग हुई। स्‍क्रीनिंग में कई फिल्‍मों को पछाड़ते हुए मैथिली भाषा की धुइन सलेक्‍ट हुई। इस फिल्‍म के कान्‍स में दिखाए जाने के लिए सलेक्‍ट होने के बाद इस फिल्‍म के निर्देशक अचल मिश्रा भी सुर्खियों में आ चुके हैं। जानिए आखिर अचल मिश्रा कौन हैं?

अचल मिश्रा कौन हैं

अचल मिश्रा कौन हैं

धुइन फिल्‍म के निर्देशक अचल मिश्रा फोटोग्राफर हैं जिन्‍होंने "गामक घर" नाम की फिल्‍म से 2019 में डेब्‍यू किया था। 'गामक घर' एक परिवार की कहानी पर आधारित है। बिहार के दरभंगा के मूल निवासी फिल्‍म मेकर और फोटोग्राफर अचल मिश्रा ने 2018 में किंग कॉलेज लंदन से फिल्‍म स्‍टडीज में बैचलर डिग्री हासिल की है। अचल मिश्रा ने पिन्‍जोर के दिल्‍ली पब्लिक स्‍कूल से पढ़ाई की है। अचल मिश्रा अंग्रेजी, हिंदी और मैथिली भाषा जानते हैं ।

धुइन फिल्‍म में ऐसा क्‍या खास है जो कान्‍स के लिए हुई सलेक्‍ट

धुइन फिल्‍म में ऐसा क्‍या खास है जो कान्‍स के लिए हुई सलेक्‍ट

बता दें धुइन मैथली में धुंध को कहा जाता है। इस फिल्‍म ने कई फिल्‍मों को पछाड़ते हुए इसलिए कान्‍स में जगह अपनी लेन्‍थ और बेहतरीन क्‍वालिटी के कारण बनाई।छोटी फिल्‍म धुइन ने अपनी स्केल की वजह से, अपनी लेंथ की वजह से अपनी जगह बना ली।'धुइन'एक लड़के के अपने सपने को पूरा करने की कहानी है। फिल्म के डायरेक्टर अचल मिश्रा ने इस फिल्‍म में शहर के एक महत्वाकांक्षी कलाकार को दिखाया गया है जो बिहार के एक छोटे से शहर से निकलकर मुंबई में बड़े पर्दे पर छाना चाहता है। इस फिल्‍म में कोरोना काल में लगाए गए लॉकडाउन में आर्थिक संकट को भी दर्शाया गया है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में धुइन के अलावा दिखाई जाएंगी ये फिल्‍म

कान्स फिल्म फेस्टिवल में धुइन के अलावा दिखाई जाएंगी ये फिल्‍म

कान्स फिल्म फेस्टिवल में धुइन के अलावा हिंदी फिल्म 'अल्फा बीटा गामा', असमिया फिल्म 'बूम्बा राइड' दिखाया जाएगा। 'काया पलट' और मलयालम फिल्म 'ट्री फुल ऑफ पैरेट्स' का पोस्टर रिलीज किया जाएगा। इससे पहले 'द लंच बॉक्स', 'सलाम बॉम्बे', 'खारिज', 'पाथेर पांचाली' और 'दो बीघा जमीन' भारतीय फिल्‍में दिखाई जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+