शूटिंग सेट पर छवि मित्तल के साथ बड़ा हादसा, एक्ट्रेस ने कहा- ये बहुत ही डरावना था, जानें क्या हुआ उनके साथ

Chhavi Mittal Accident: टीवी और फिल्मों से लेकर यूट्यूब के शॉर्ट वीडियोजमें नजर आने वाली एक्ट्रेस छवि मित्तल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शूटिंग सेट पर छवि मित्तल के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। उन्होंने खुद वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया है कि सेट पर उनके बालों में आग लग गई थी। इसके अलावा छवि ने वीडियो में लोगों को अपना हेल्थ अपडेट भी दिया है।

छवि मित्तल के बालों में लगी आग
छवि मित्तल ने अपने वीडिय में बताया है कि वह शूट के लिए सेट पर पहुंची थीं। इस दौरान वह अपने पति के साथ कुछ बातें कर रही थीं और अचानक से उनके बालों में आग लग जाती है। उस समय सेट पर एक्टर करण वीर ग्रोवर भी मौजूद थे। छवि करण से पूछती हैं- क्या मेरे बाल जल गए हैं? तो करण कहते हैं- जले हैं।

Chhavi Mittal

सेट पर एक्टर करण ने छवि को बचाया
इसके बाद वीडियो में छवि थोड़ा हंसते हुए कहती हैं- सेट पर एक्सीडेंट्स होते रहते हैं। अभी एक बड़ा एक्सीडेंट होते-होते बच गया है। महालांकि मेरे बाल जल गे हैं। आप लोगों ने वीडियो देखा होगा। ये काफी डरावना था लेकिन करण को मेरा थैंक्यू, मेरे बालों को बचाने के लिए। छवि ने आगे कहा- पहले हम सबको बदबू आई। फिर मुझे एहसास हुआ कि मेरे पीछे कैंडल है। मैं थोड़ा आगे भी हुई लेकिन तब तक बालों ने आग पकड़ ली थी।

छवि मित्तल की शारीरिक समस्याएं
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस छवि मित्तल को कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो रही हैं। उन्हें ज्यादा देर तक बैठने में दिक्कत होती है। उन्होंने बताया था कि उनके बैक में कई सालों से दिक्कत हो रही है। वह शूटिंग के बीच-बीच में सेट पर ही बैक के लिए गन थेरेपी गन लेती हैं। वहीं छवि ने ये भी बताया था कि उनका 3 महीने में 8 किलों वजन बढ़ गया है। इसीलिए वह अब वजन कम करने पर फोकस कर रही हैं।

बैक की दिक्कत के चलते छोड़ा जिम
छवि मित्तल फिलहाल एक प्रॉपर डायट फॉलो करती हैं। छवि ने वीडियो में लोगों को बताया कि बैक की दिक्कत के चलते उन्होंने जिम में वर्कआउट करना छोड़ दिया है। ब्रेस्ट कैंसर के उबरने के बाद अब वह खुद को हेल्दी बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+