विजय देवरकोंडा के स्टेज पर आते ही लड़कियों के साथ हुआ ऐसा हादसा, तुरंत रोकना पड़ा 'लाइगर' का प्रमोशन

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे जमकर अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइगर' का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच उनका एक प्रमोशनल इवेंट एक हादसे के चलते बीच में ही रोकना पड़ा।

मुंबई, 1 अगस्तः साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने सिर्फ अच्छी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं बल्कि उनका हैंडसम लुक लड़कियों को अपना दीवाना बना लेता है। उनके डैशिंग लुक के चलते ही उनकी फीमले फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा जल्द ही फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। उनके साथ इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे नजर आएंगी। ये फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिलहाल विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे जमकर अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइगर' का प्रमोशन कर रहे हैं। लोगों को भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के प्रमोशन के चलते हाल ही में विजय और अनन्या मुंबई लोकल में भी सफर करते दिखे थे। इसी बीच उनका एक प्रमोशनल इवेंट एक हादसे के चलते बीच में ही रोकना पड़ा। दरअसल इस इवेंट में विजय देवरकोंडा को देखते ही कुछ लड़कियां बेहोश हो गई थीं, जिसके चलते इवेंट को तुरंत बंद करना पड़ा। खबर है कि विजय देवरकोंडा को एक झलक देखने के लिए इस इवेंट में लड़कियों की काफी भीड़ मौजूद थी।

विजय देवरकोंडा को लेकर लड़कियों में क्रेज

विजय देवरकोंडा को लेकर लड़कियों में क्रेज

साल 2017 में रिलीज हुई तेलुगू भाषा की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के लीड हीरो विजय देवरकोंडा साउथ में बहुत फेमस हैं। अब फिल्म 'लाइगर' में नजर आने के बाद से बॉलीवुड में भी उनका क्रेज काफी बढ़ गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और जाह्नवी कपूर को भी फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में विजय देवरकोंडा को लेकर ढेर सारी बातें करते हुए देखा गया था। वहीं फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशनल इवेंट में मुंबई की लड़कियां भी विजय देवरकोंडा को एक झलक देखने के लिए हद से ज्यादा बेताब हो उठीं और उनके साथ हादसा हो गया।

विजय को स्टेज पर देख लड़कियां हुईं बेहोश

विजय को स्टेज पर देख लड़कियां हुईं बेहोश

जानकारी के अनुसार नवी मुंबई के एक मॉल में फिल्म 'लाइगर' का प्रमोशनल इवेंट आयोजित किया गया था। इस इवेंट में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे दोनों मौजूद थे। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जैसे ही लोगों ने विजय देवरकोंडा को स्टेज पर देखा तो भीड़ ने चिल्लाना शुरू कर दिया। उनको देखकर फीमेल फैन्स काफी एक्साइटेड हो गईं। उन्होंने 'विजय वी लव यू' चिल्लाना शुरू कर दिया। इस बीच कुछ भारी भीड़ में लड़कियों के बेहोश होने की खबर आने लगी।

हादसे को देखकर रोकना पड़ा इवेंट

हादसे को देखकर रोकना पड़ा इवेंट

आपको बता दें कि एक लड़की की तबीयत बिगड़ने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पैपराजी विरल भयानी ने लड़की की तबीयत बिगड़ने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
दावा किया जा रहा है कि वह लड़की विजय देवरकोंडा की बहुत बड़ी फैन है और विजय को स्टेज पर देखकर वह अपने इमोशंस पर कंट्रोल नहीं कर सकी और अचानक ही उसकी तबीयत बिगड़ गई।

लड़की के बेहोश होने का वीडियो हो रहा है वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मॉल में हद से ज्यादा भीड़ हो गई थी। ऐसे में लोगों को सफोकेशन होने लगा था। कई लड़कियां इस भीड़ में तबीयत खराब होने की वजह से बेहोश होने लगी थीं। लड़कियों को कंट्रोल खोते देख ऑर्गनाइजर्स भी हैरान थे। बताया जा रहा है कि लड़कियों के बेहोश होने के बाद इवेंट को रोकना पड़ा। साथ ही भगदड़ से बचने के लिए विजय और अनन्या को भी मॉल से तुरंत वापस भेज दिया गया।

पोस्टर में बिना कपड़ों के आए थे नजर

पोस्टर में बिना कपड़ों के आए थे नजर

आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा की फीमेल फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। भारी संख्या में लड़कियां उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं। इससे पहले फिल्म 'लाइगर' के पहले पोस्टर के रिलीज होने के बाद एक्टर विजय देवरकोंडा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे थे। दरअसल वह पोस्टर में बिना कपड़ों के नजर आए थे। उनके इस पोस्टर ने इंटरनेट पर तबाही मचा दी थी। फीमेल फैंस से लेकर फीमेल सेलेब्स तक ने उनके इस लुक की जमकर तारीफ की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+