जब शाहरुख ने कहा-'अबराम मेरा बेटा है आर्यन खान का लव-चाइल्ड नहीं'

मुंबई, 29 दिसंबर। साल 2021 अभिनेता शाहरुख खान और उनके परिवार वालों के लिए काफी खराब रहा है। इस साल उनका बेटा आर्यन खान ड्रग्स केस में अरेस्ट हुआ और लंबी जदोजहद के बाद उन्हें बेल मिली। इस दौरान किंग खान और उनके परिवार वालों पर काफी उंगलियां भी उठीं और बेटे की जमानत के बाद से शाहरुख और उनका पूरा परिवार सोशल मीडिया और पब्लिक इवेंट से दूर है और मीडिया से भी दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान ने काम पर वापसी कर दी है लेकिन इसके बावजूद खान परिवार ने हर मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था गंदा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था गंदा वीडियो

जब आर्यन की बेल नहीं हो रही थी तो उनके बारे में काफी कुछ कहा और सुना गया था। हालांकि 24 साल के आर्यन खान पहली बार विवादों में नहीं आए हैं। लगभग चार साल पहले आर्यन का नाम तब पहली बार विवादों मे आया था, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, उसमें दिखने वाला लड़का बिल्कुल आर्यन की ही तरह था और वो कार में एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में था। लड़की का चेहरा साफ नहीं था। तब आर्यन खान विदेश में पढ़ाई कर रहे थे और वो वीडियो रोमानिया का बताया जा रहा था।

आर्यन खान के लवचाइल्ड हैं अबराम खान!

आर्यन खान के लवचाइल्ड हैं अबराम खान!

इस वीडियो के वायरल होने के बाद ये अफवाह फैल गई कि अबराम खान अभिनेता शाहरुख के नहीं बल्कि आर्यन खान के लवचाइल्ड हैं लेकिन बदनामी से बचने के लिए शाहरुख ने उसे अपना नाम दे दिया है और सरोगेसी की कहानी गढ़ दी। जब ये अफवाह आग की तरह फैली तो किंग खान को इस मसले पर सफाई पेश करनी पड़ी थी।

'अबराम मेरा और गौरी का बेटा'

'अबराम मेरा और गौरी का बेटा'

शाहरुख ने कहा था कि 'मैं सभी को ये बताना चाहूंगा कि मेरे बेटे के नाम पर जो वीडियो वायरल हुआ है, वो पूरी तरह से फेक है। मेरे बेटे की उम्र 19 साल है, उसके पास तो यूरोपियन लाइसेंस भी नहीं है। अबराम के बारे में जो कुछ भी कहा जा रहा है वो पूरी तरह से गलत और दिल दुखाने वाला है। अबराम मेरा और गौरी का बेटा है।'

उस वक्त भी काफी हैरानी हुई थी...

उस वक्त भी काफी हैरानी हुई थी...

मालूम हो कि साल 2013 में शाहरुख और गौरी को सरोगेसी के जरिए तीसरी संतान हुई थी, उसका नाम अबराम है। जिस वक्त शाहरुख ने अबराम के होने की खबर दी थी, उस वक्त भी काफी हैरानी हुई थी क्योंकि शाहरुख और दोनों बच्चे आर्यन और सुहाना अच्छे-खासे बड़े हो चुके थे, लेकिन जब शाहरुख-गौरी ने अपनी बात लोगों को बताई थी तो लोगों ने भरोसा कर लिया था लेकिन अब एक बार फिर से आर्यन खान को लेकर बातें होने लगी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+