'लगता है काम ज्यादा मिल गया' अभिषेक बच्चन ने दोनों हाथों में पहनी घड़ी, फैंस ने लिए मजे

Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। तलाक की खबरों के बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को कई बार एकसाथ देखा गया है। इस बीच एक्टर का एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्होंने दोनों हाथों में घड़ी पहनी है।

अभिषेक बच्चन को बाकी एक्टर्स की तरह महंगी घड़ी पहनने का बहुत शौंक है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान वह अपने दोनों हाथों में घड़ी पहने नजर आए। अब एक्टर की इस वीडियो में फैंस फनी रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कुछ ने एक बार फिर अभिषेक को ट्रोल किया।

Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन की वीडियो में एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'हाथों में दो-दो घड़ियां कौन पहनता है।' एक ने लिखा, 'लगता है एक मां ने दी और एक पत्नी ने दी, बिचारा किसकी दी हुई पहने।' अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है समय कुछ ज्यादा ही खराब चल रहा है।' एक ने लिखा, 'दो घड़िया लेकिन फिर भी काम नहीं मिल रहा।' इस तरह से लोग कमेंट कर एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Abhishek Bachchan के साथ हुआ बड़ा हादसा, सिर पर लगी चोट, जानें कैसे हुआ एक्सीडेंट

वहीं कुछ लोगों ने अभिषेक बच्चन की शानदार स्टाइल की जमकर तारीफ की। बता दें कि, हाल ही में एक पोस्ट एक्स पर वायरल हुआ था जिसमें फैंस ने दावा किया था कि अभिषेक बच्चन बेवजह नेपोटिज्म का शिकार हुए थे। इस पोस्ट पर खुद अमिताभ बच्चन ने भी रिएक्शन दिया और सहमति जताई। उन्होंने लिखा, 'मैं भी खुद ऐसा महसूस करता हूं और सिर्फ इसलिए नहीं कि मैं उनका पिता हूं।'

पिछले साल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कपल को बहुत कम एकसाथ देखा जाता था जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि दोनों जल्द ही अलग हो सकते हैं। हालांकि अब ज्यादातर इवेंट्स में अभिषेक और ऐश्वर्या साथ नजर आते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच अब सब ठीक है।

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय या बच्चन परिवार किसके साथ करेंगे बर्थडे सेलिब्रेट? Abhishek Bachchan ने किया बड़ा खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+