Abhishek Bachchan के साथ हुआ बड़ा हादसा, सिर पर लगी चोट, जानें कैसे हुआ एक्सीडेंट
Abhishek Bachchan: आज यानी 5 फरवरी 2025 को अभिषेक बच्चन अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं जन्मदिन से पहले ही अभिषेक बच्चन के साथ एक हादसा हो गया है। भारत-इंग्लैंड के बीच हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच का फाइनल देखने पहुंचे एक्टर के साथ एक बड़ा हादसा हो गया।
वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे अभिषेक बच्चन
भारत-इंग्लैंड के बीच हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच का फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित हुआ था। स्टेडियम स्टार्स से भरा हुआ था। इस दौरान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी मैच देखने के लिए पहुंचे थे।

स्टेडियम के बाहर अभिषेक बच्चन के साथ हुआ बड़ा हादसा
-वहीं मैच देखने के बाद जब अभिषेक बच्चन स्टेडियम से बाहर निकले तो उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया था। दरअसल अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन टीम इंडिया की जर्सी पहने हुए किसी कैफे से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं।
-वीडियो में देखा जा सकता है कि कैफे से बाहर निकलते हुए अभिषेक बच्चन के सिर पर शटर गिर जाता है। ऐसे में उन्हें सिर पर चोट लग जाती है। उस समय एक्टर के साथ एक और शख्स मौजूज था, जिसके सिर पर भी चोट लग जाती है।
-अभिषेक बच्चन को शटर गिरने से सिर पर चोट लगती है। हालांकि वह इस दौरान खुद को अच्छी तरह से संभालते नजर आते हैं। वह अपने साथ मौजूद शख्स से भी उनका हाल पूछते हैं और इसके बाद सबको हैलो कहते हैं। बाद में वह अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो जाते हैं।
अभिषेक बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन को आखिरी बार फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' में देखा गया था। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी जिसे क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अब अभिषेक बच्चन कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'हाउसफुल 5' में दिखाई देंगे। ये फिल्म आगामी 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications