'मैं ऐश्वर्या राय का एहसान कभी नहीं भूलूंगा', अभिषेक बच्चन ने क्यों कही ऐसी बात, खुला ये बड़ा राज

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने लंबे समय से अपने दमदार व्यक्तित्व और ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री से फैंस का दिल जीता है। फिलहाल ये कपल सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बिखरता रिश्ता
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अलग-अलग पहुंचने से उनके रिश्ते की स्थिति के बारे में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। ये उत्सुकता तब और बढ़ गई जब अभिषेक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक किया जिसमें तलाक की कठिनाइयों पर चर्चा की गई थी।

abhishek bachchan

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी
तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के पुराने वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ने पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से साल 2007 में शादी की थी। इसके बाद साल 2011 में दोनों की एक प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन हुई।

न्यू यॉर्क ट्रिप में अभिषेक ने किया था प्रपोज
इस समय अभिषेक बच्चन का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि साल 2007 में शादी करने से पहले अभिषेक और ऐश्वर्या ने 2 साल तक जमकर डेटिंग की थी। इसके बाद अभिषेक ने एक्ट्रेस को न्यू यॉर्क ट्रिप के दौरान शादी के लिए प्रपोज किया था।

'पत्नी ऐश्वर्या राय से आत्मविश्वास बढ़ाना सिखा है'
अभिषेक बच्चन ने वोग इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से आत्मविश्वास बढ़ाना सिखा है। एक्टर ने कहा कि उनमें कॉन्फिडेंस की काफी कमी थी। अभिष्क बच्चन ने कहा था- मैं परिवार का लाडला बेटा हूं। बहन श्वेता की शादी कई साल पहले ही हो गई थी। उसकी शादी होने से पहले तक वो ही मुझे प्रोटेक्ट करती थी। मेरे ऊपर कोई जिम्मेदारी नहीं थी।

'मैं ऐश्वर्या राय का एहसान कभी नहीं भूलूंगा'
अभिषेक बच्चन ने कहा था- शादी होने के बाद मुझे ये एहसास हुआ कि अब मुझे एक जिम्मेदार व्यक्ति बनना है। मुझे अपने परिवार की केयर करनी है और उन्हें प्रोटैक्ट करना है। ऐश्वर्या ने इस मामले में मेरी खूब मदद की। उन्होंने मुझे सिंपल तरीके से लाइफ जीना सिखाया। अभिषेक बच्चन ने कहा था- मैं ऐश्वर्या का ये एहसान कभी नहीं भूलूंगा कि उन्होंने मुझे जिंदगी के कई आसान फंडे सिखाए जो मेरे लिए मददगार साबित हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+