Abhishek Bachchan आज तक करते हैं शाहरुख खान की इस सलाह को फॉलो, करियर के शुरूआती दिनों में कही थी ये बात

अभिषेक बच्चन इन दिनों वेब सीरीज ब्रीद: इनटू द शैडो 2' में व्यस्त हैं। इस बीच एक्टर ने शाहरुख खान की उस सलाह को याद किया जो उन्होंने अभिषेक को उनके करियर के लिए दी थी।

Abhishek Bachchan Shah Rukh Khan: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज ब्रीद: इनटू द शैडो 2′ को लेकर चर्चा में हैं। यह 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। सीरीज के रिलीज होने से पहले एक्टर लगातार इसका प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस बीच अभिषेक बच्चन ने अपने खास दोस्त शाहरुख खान की उस सलाह को याद किया जो किंग खान ने उन्हें बॉलीवुड करियर के शुरूआती दिनों में दी थी।

अभिषेक बच्चन का बड़ा खुलासा

अभिषेक बच्चन का बड़ा खुलासा

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने अपने किरदार और खास दोस्त शाहरुख खान की तरफ से दी गई उस सलाह के बारे में बताया जिसे वह आज भी फॉलो करते हैं। इंटरव्यू के दौरान जब अभिषेक बच्चन से पूछा गया कि, क्या वह किसी नए 'स्पेशल' किरदार या किसी खास रोल को निभाने के इंतजार में हैं जो वह करना चाहते हैं? जानिए इस सवाल का जवाब देते हुए अभिषेक ने क्या कहा।

शाहरुख खान की इस नसीहत को करते हैं फॉलो

शाहरुख खान की इस नसीहत को करते हैं फॉलो

अभिषेक बच्चन ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, मैं इसमें बहुत बुरा हूं, मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, उस पर केवल फोकस करता हूं, बजाय इसके कि मैं क्या कर सकता हूं'। बातचीत के दौरान अभिषेक बच्चन ने शाहरुख खान की उस खास सलाह को याद किया जिसे वह आज भी अपने फिल्मी करियर में फॉलो करते हैं। ये सलाह शाहरुख खान ने उन्हें उनके करियर के शूरुआती दिनों में दी थी।

किंग खान ने कही थी ये बात

किंग खान ने कही थी ये बात

अभिषेक बच्चन ने कहा कि, 'करियर की शुरुआती दिनों में शाहरुख खान ने मुझे उस कॉन्सेप्ट को बखूबी समझाया था। वास्तव में, एक दिन जब हम दोनों बातचीत कर रहे थे तब मैंने उनसे सवाल किया कि आपने बहुत शानदार काम किया है। आपका पसंदीदा किरदार कौन सा है और आप क्या भूमिकाएं निभाना चाहेंगे? इसका मुझे उन्होंने शानदार जवाब दिया जिसे मैं आज तक नहीं भूल पाया।'

एक्टर नहीं भूले किंग खान की ये बात

एक्टर नहीं भूले किंग खान की ये बात

अभिषेक बच्चन के इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख खान कहते हैं कि, 'मैं अभी जो भी काम और किरदार निभा रहा हूं। उन्हें हमेशा याद रखता हूं क्योंकि आप एक अभिनेता हैं। अगर आप अभी जो कुछ भी कर रहे हैं वह आपका पसंदीदा नहीं है, तो आप इसे क्यों कर रहे हैं? भविष्य में क्या होने वाला है, इस पर ध्यान न दें। बस अपने वर्तमान पर ध्यान दें और उसमें अपना शत-प्रतिशत योगदान दें।' अभिषेक बच्चन ने आगे कहा कि, 'तब से मैंने इस सलाह को अपने जीवन में जोड़ा और मैं इसी करियर सलाह पर अमल कर रहा हूं।'

अभिषेक बच्चन का वर्कफ्रंट

अभिषेक बच्चन का वर्कफ्रंट

मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित 'ब्रीद: इनटू द शैडो सीजन 2' 9 नवंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज का पहला पार्ट 2 साल पहले रिलीज हुआ था जिससे अभिषेक बच्चन ने ओटीटी पर डेब्यू किया। जिसे फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस सीरीज में अभिषेक के अलावा अमित साध, सैयामी खेर और इवाना कौर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+