Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ऐश्वर्या राय की बॉयफ्रेंड की लिस्ट में नहीं थे अभिषेक बच्चन, उन्हें क्यों नहीं बनना था बच्चन परिवार की बहू?

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan Wedding Anniversary: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड के महानयक अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन से 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। ऐसे में दोनों की शादी को पूरे 16 साल हो जाएंगे। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड के पावरफुल कपल्स की लिस्ट में शुमार है। हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह के सवाल सामने आ रहे हैं।

साल 2007 में बच्चन परिवार की बहू बनी थीं ऐश्वर्या राय
साल 2007 में बच्चन परिवार की बहू बनने के बाद से ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक तरफ जहां लोग अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी की तारीफ करते नजर आते हैं। वहीं कुछ लोग बहू ऐश्वर्या का साथ सास जया बच्चन के खटास को लेकर भी तरह तरह की बातें करते नजर आते हैं।

abhishek bachchan

अभिषेक बच्चन से शादी नहीं करना चाहती थीं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। एक तरफ जहां अभिषेक बच्चन अपनी को-एक्ट्रेस ऐश्वर्या के साथ काम करते हुए उन पर अपना दिल हार बैठे थे तो वहीं ऐश्वर्या की बॉयफ्रेंड की लिस्ट में अभिषेक का नाम कही नहीं था। कहते हैं कि ऐश्वर्या राय कभी भी अभिषेक बच्चन से शादी नहीं करना चाहती थीं।

ऐश्वर्या को अभिषेक बच्चन पर नहीं था क्रश
ऐश्वर्या-अभिषेक की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक है लेकिन इस प्यार की कहानी शुरुआती दौर में सिर्फ वन साइडेड थी। साल 2016 में करण छाबरा के टॉक शो में ऐश्वर्या ने खुद ये बताया था कि उन्हें अभिषेक बच्चन या फिर उनसे उम्र में छोटे शख्स पर उन्हें कभी क्रश नहीं हुआ।

'मेरे पति उम्र में मुझसे छोटे हैं'
ऐश्वर्या राय ने कहा था- मैंने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली है, मेरे पति उम्र में मुझसे छोटे हैं, लेकिन मेरा उन पर कभी भी क्रश नहीं था। हम हमेशाअच्छे दोस्त रहे थे। मुझे स्कूल कॉलेज के समय में भी कभी भी अपने से छोटे लड़के पर कोई क्रश नहीं हुआ है और जब हमारी शादी हुई तभी भी मुझे कुछ ऐसा महसूस नहीं हुआ था।

बॉबी देओल ने करवाई थी दोनों की पहली मुलाकात
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात स्विट्जरलैंड में हुई थी। अभिषेक बच्चन उस समय बॉलीवुड में बतौर हीरो एक्टिंग नहीं करते थे बल्कि प्रोडक्शन में काम कर रहे थे और वह विदेश में शूटिंग के लिए लोकेशन देखने के लिए पहुंचे थे। जब अभिषेक बच्चन की ऐश्वर्या राय से मुलाकात हुई उस दौरान एक्ट्रेस वहां पर अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। दोनों को पहली बार बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने मिलवाया था।

फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की दोस्ती
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात साल 2000 में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब दोनों पहली बार मिले थे, तो उस दौरान ऐश्वर्या राय किसी शख्स को डेट कर रही थीं। हालांकि फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के की शूटिंग के दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच में दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों ने साथ में 'कुछ न कहो' मूवी में काम किया था।

साल 2007 में हुई थी ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी
साल 2006 अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जिंदगी के लिए और खास बन गया था। इस साल दोनों ने गुरु, उमराव जान और धूम जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों को इस दौरान एक-दूसरे को समझने का मौका भी मिला था। इसके बाद साल 2007 में दोनों ने शादी कर ली थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+