क्या ऐश्वर्या की तरह परिवार से अलग हो जाएंगे अभिषेक बच्चन? करोड़ों खर्च करने के बाद लोगों ने उठाए सवाल

Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फैमिली अकसर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। कभी बेटे और बहू के बीच अनबन की खबरें, तो कभी खुद एक्टर के पुराने किस्से अकसर चर्चा में रहते हैं। बेटे और बहू के सेपरेशन की खबरों ने तो कई महीनों से तूल पकड़ा हुआ है। मगर हाल ही में अभिषेक बच्चन को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने मुंबई में 6 नए अपार्टमेंट खरीदे हैं। इन अपार्टमेंट्स की कीमत भी करोड़ों रुपये में बताई जा रही है।

तगड़ी इन्वेस्टमेंट के बाद उठे सवाल
अपार्टमेंट लेने की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन को लेकर फैंस सवाल करने लगे हैं कि पत्नी ऐश्वर्या के बाद क्या वे भी 'जलसा' छोड़ देंगे? बताते चलें कि पांच मई को सेल अग्रीमेंट साइन हुआ था, जिसके बाद खबरें आईं कि एक्टर ने 6 अपार्टमेंट खरीदे हैं, जिनके लिए 15 करोड़ रुपये की मोटी इन्वेस्टमेंट खर्च की है। सोशल मीडिया के जरिये जैसे ही फैंस को ये बात पता लगी, अभिषेक के 'जलसा' छोड़ने की खबर ने तूल पकड़ लिया।

Abhishek Bachchan

क्या 'जलसा' छोड़ेंगे अभिषेक?
बीते महीने टाइम्स नाऊ की एक खबर के मुताबिक ऐश्वर्या राय ने अमिताभ बच्चन का घर 'जलसा' परमनेंटली छोड़ दिया था। इसके बाद खबरें उठने लगीं कि क्या वे अब पति से भी अलग हो जाएंगी? ऐश्वर्या जलसा छोड़ने के बाद अपनी मां वृंदा राय के घर शिफ्ट हो गई थीं।

अभिषेक ने खरीदे अपार्टमेंट्स
इसके बाद से ऐश्वर्या और अभिषेक के सेपरेशन की खबरों ने तूल पकड़ लिया था। खबरे थीं कि दोनों तलाक ले सकते हैं। हालांकि खबरों पर बच्चन फैमिली की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया। अब ऐश्वर्या राय के जलसा छोड़ने की खबरों के बाद जब अभिषेक ने 6 अपार्टमेंट्स खरीदे, तो हर कोई यही कयास लगाने लगा कि क्या बीवीके बाद एक्टर भी पिता का घर 'जलसा' छोड़ देंगे?

एक्टर ही नहीं बिजनेसमैन भी अभिषेक
हालांकि, साफ शब्दों में आपको बताते चलें कि अभिषेक बच्चन एक्टर होने के साथ-साथ एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन भी हैं। ऐसे में ये भी हो सकता है कि बिजनेस पर्पस के लिए उन्होंने ये अपार्टमेंट्स खरीदे हों। फिलहाल उनके जलसा से सेपरेट होने की कोई भी खबर सामने नहीं आई है। ना ही इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है। फिलहाल ये सब अफवाहें हैं। वक्त आने पर ही ये बात साफ होगी कि अभिषेक बच्चन पिता के घर में ही रहते हैं या फिर अलग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+