बिक गया Abhishek Bachchan का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिए कितने की थी प्रॉपर्टी
मुंबई, 13 अगस्त। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। वैसे तो बॉलीवुड सितारों के अक्सर घर खरीदने की खबरें सामने आती हैं लेकिन अभिषेक बच्चन ने मुंबई स्थित अपना लग्जरी अपार्टमेंट बेच फैंस को हैरान-परेशान कर दिया है। सोशल मीडिया पर यह खबर आते ही आग की तरह फैल गई। कई लोग अभिषेक बच्चन द्वारा घर बेचे जाने की खबर पर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

41 करोड़ रुपए में खरीदा अपार्टमेंट
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बच्चन ने मुंबई के ओबेरॉय 360 में अपना 37वें फ्लोर वाला अपार्टमेंट बेचा है। इसे उन्होंने साल 2014 में 41 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह 7527 स्क्वायर फीट में बना एक लग्जरी अपार्टमेंट था। इसी बिल्डिंग में सुपरस्टार अक्षय कुमार और शाहिद कपूर का भी अपार्टमेंट है। अभिषेक बच्चन के फैंस अब इस सवाल के जवाब को लेकर चिंतित हैं कि आखिर ऐसी क्या मुसीबत आ गई जो एक्टर को अपना घर बेचना पड़ा।

इतने करोड़ में बिका अभिषेक का घर
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक बच्चन अपना अपार्टमेंट 45.75 करोड़ में बेचा है। वर्तमान में वह अपनी पत्नी एश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के साथ मुंबई में मम्मी-पापा अमिताभ और जया बच्चन के साथ रहते हैं। चार कार पार्किंग के साथ आने वाले अपार्टमेंट को अनुराग गोयल नाम के एक व्यक्ति को बेच दिया गया, जिसने 2.28 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया था।
Recommended Video

नई जगह चल रही प्रॉपर्टी की डील
रिफ्यूजी, जमीन और धूम जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके अभिषक बच्चन ने पिछले साल ही अंधेरी इलाके में निर्माणाधीन अटलांटिस प्रोजेक्ट में 5184 वर्ग फुट का ड्यूपलेक्स अपार्टमेंट खरीदा था। इसकी कीमत 31 करोड़ रुपए आंकी गई थी, प्रॉपर्टी की डील दिसंबर, 2020 में पूरी हुई थी। बता दें कि अभिषक बच्चन प्रॉपर्टी का लेन-देन करते रहते हैं। ओबेरॉय 360 के अपार्टमेंट के बेचने की असल वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

अमिताभ बच्चन ने भी खरीदा अपार्टमेंट
इसी साल अप्रैल में अभिषेक के पिता और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी मुंबई में 31 करोड़ की संपत्ति खरीदी है। उन्होंने 5,184 वर्ग फुट में बने घर को पिछले साल दिसंबर 2020 में खरीदा था लेकिन इसे अप्रैल में पंजीकृत किया गया है। अमिताभ बच्चन ने ये घर डुप्लेक्स क्रिस्टल ग्रुप के 'अटलांटिस प्रोजक्ट' में खरीदा है। अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म द बिग बुल में नजर आए थे। अब अभिषेक बच्चन फिल्म 'दसवी' में निमरत कौर और फिल्म 'बॉब बिस्वास' में चित्रांगदा सेन के साथ दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें: 'शेरशाह' का ट्रेलर देख लोगों को याद आए अभिषेक बच्चन, शहीद विक्रम बत्रा के रोल के लिए हो रही तारीफ












Click it and Unblock the Notifications