'शेरशाह' का ट्रेलर देख लोगों को याद आए अभिषेक बच्चन, शहीद विक्रम बत्रा के रोल के लिए हो रही तारीफ

मुंबई, 27 जुलाई। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन वैसे तो अपनी एक्टिंग को लेकर कई बार ट्रोल होते नजर आते हैं लेकिन उनके द्वारा की गई कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जिसके लिए लोग आज भी उनकी तारीफ करते है। साल 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध पर बनी फिल्म 'एलओसी कारगिल' में अभिषेक बच्चन ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। सोशल मीडिया पर साल 2003 में आई इस फिल्म की चर्चा एक बार फिर हो रही है।

अभिषेक ने भी निभाया था कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल

अभिषेक ने भी निभाया था कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल

दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कारगिल के हीरो और परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म शेरशाह में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की पर्सनल लाइफ और उनके पराक्रम को दिखाया गया है। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि फिल्म 'एलओसी कारगिल' में अभिषेक बच्चन ने भी कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था।

सिद्धार्थ के रोल से अभिषेक बच्चन की तुलना

सिद्धार्थ के रोल से अभिषेक बच्चन की तुलना

'शेरशाह' का ट्रेलर आने के बाद एक बार फिर फैंस को अभिषेक बच्चन के उसी किरदार की याद आई है। सोशल मीडिया पर लोग सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्टिंग से उनकी तुलना कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई यूजर्स ने अभिषेक बच्चन की तारीफ करते हुए कैप्टन विक्रम बत्रा के रूप में उनकी एक्टिंग को सबसे बेस्ट बता रहे है। अभिषेक बच्चन ने भी फैंस के इस तारीफ को स्वीकार करते हुए उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।

यूजर ने अभिषेक के लिए कही ये बात

यूजर ने अभिषेक के लिए कही ये बात

ट्विटर पर युवराज दिग्विजय नाम के एक यूजर ने लिखा, 'शेरशाह का ट्रेलर लाजवाब है, इसमें कोई शक नहीं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा शानदार एक्टर हैं और उन्होंने फिल्म में अच्छा काम भी किया है, लेकिन मेरे विचार से फिल्म 'एलओसी कारगिल' में कैप्टन विक्रम बत्रा के किरदार में अभिषेक बच्चन ने बढ़िया काम किया था (खासतौर पर डायलॉग-ये दिल मांगे मोर, दुर्गा माता की जय बोलते समय ज्यादा एनर्जी से भरे हुए थे)।' यूजर के इस ट्वीट पर अभिषेक बच्चन ने भी रिएक्शन देते हुए हाथ जोड़ने के इमोजी के साथ रिप्लाई दिया।

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म 'शेरशाह' का नया पोस्टर किया जारी, 25 जुलाई को आएगा ट्रेलर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+