जानें अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की क्यों टूट गई थी सगाई, 20 साल बाद सुनील दर्शन ने खोल दिया राज

Abhishek Bachchan and Karisma Kapoor: एक समय पर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हो गई थी लेकिन फिर अचानक ही उनकी सगाई टूटने की खबरों ने सबको हैरान कर दिया था।

Abhishek Bachchan and Karisma Kapoor: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहे हैं। कभी बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ उनके अफेयर की चर्चा रही तो कभी करिश्मा कपूर के साथ हुई सगाई के टूटने की खबरों ने उन्हें लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। हालांकि आज वह पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं लेकिन अपनी पर्सनल समस्याओं के चलते वह हमेशा किसी न किसी मुद्दे से घिरे रहे हैं। आपको बता दें कि एक समय पर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हो गई थी लेकिन फिर अचानक ही उनकी सगाई टूटने की खबरों ने सबको हैरान कर दिया था। लोगों के मन में सवाल आने लगे थे कि आखिर करिश्मा और अभिषेक की सगाई क्यों टूटी। दोनों की शादी आखिर क्यों नहीं हो पाई। अब फिल्म मेकर सुनील दर्शन ने इस सवाल का जवाब दे दिया है। सुनील दर्शन ने बताया है कि करिश्मा और अभिषेक 'मेड फॉर ईच अदर' जैसे कभी नहीं थे।

अभिषेक और करिश्मा एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे

अभिषेक और करिश्मा एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे

आपको बता दें कि एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। उनकी सगाई हो चुकी थी और दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अचानक ही अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता टूट गया। अभिषेक और करिश्मा की जोड़ी टूटने से उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था। हर कोई सोच रहा था कि आखिर कैसे उनकी सगाई टूट गई। दोनों की शादी क्यों नहीं हुई।

साल 2002 में दोनों ने एकसाथ फिल्म में काम किया था

साल 2002 में दोनों ने एकसाथ फिल्म में काम किया था

जानकारी के अनुसार साल 2002 में आई फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया' के प्रोड्यूसर सुनील दर्शन थे जबकि उस फिल्म के डायेरक्टर धर्मेश दर्शन थे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की जोड़ी नजर आई थी । फिल्म में अभिषेक और करिश्मा की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। दोनों उस वक्त एक-दूसरे को डेट भी कर रहे थे लेकिन दोनों के बीच कोई न कोई समस्या हमेशा बनी रहती थी। सुनील दर्शन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का रिश्ता बिल्कुल सही नहीं था। सुनील दर्शन ने बताया कि असल में उनके बीच सेट पर कितना ज्यादा झगड़ा होता था।

सुनील दर्शन ने कहा- दोनों रिलेशनशिप में थे

सुनील दर्शन ने कहा- दोनों रिलेशनशिप में थे

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म मेकर सुनील दर्शन से जब करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के रिलेशनशिप को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा- दोनों रिलेशनशिप थे। वो एक कपल थे और जल्द ही शादी करने वाले थे। बबीता जी की दोनों बेटियां, करिशेमा और करीना, मेरे करीब थीं। जहां तक अभिषेक की बात है तो 'हां मैंने भी प्यार किया है' एक स्पेशल फिल्म थी और इसे स्पेशल होना भी था। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर ने साथ काम किया था। इस फिल्म से पहले या बाद में दोनों ने किसी प्रोजेक्ट में साथ काम नहीं किया था।

करिश्मा और अभिषेक एक दूसरे के लिए नहीं बने थे

करिश्मा और अभिषेक एक दूसरे के लिए नहीं बने थे

सुनील दर्शन ने आगे बताया- मुझे फिल्म की शूटिंग के दौरान कभी नहीं लगा कि करिश्मा और अभिषेक एक-दूसरे के लिए बने थे। वो लगातार एक-दूसरे से झगड़ते रहते थे। हो सकता है कि लोग शायद ऐसे ही होते हैं। मैं हमेशा सोचता था कि क्या वो दोनों सच में एक-दूसरे के लिए बने हैं। उन्होंने आगे कहा- अभिषेक बहुत ही प्यारे इंसान हैं और लोलो भी अच्छी लड़की है लेकिन नियति में ये चीजें होना लिखा था। दोनों को एक दूसरे से बहुत सी परेशानियां थीं। दोनों को एक दूसरे की कई सारी बातें पसंद नहीं थी और इसलिए शायद ये शादी नहीं हो पाई।

साल 2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन से कर ली थी शादी

साल 2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन से कर ली थी शादी

आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी कर ली थी। दोनों की एक 11 साल की बेटी आराध्या है। वहीं करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। शादी के बाद करिश्मा ने एक बेटे और बेटी को जन्म दिया था। हालांकि संजय कपूर के साथ करिश्मा की शादी जयादा समय तक नहीं टिक पाई और साल 2016 में उनका तलाक हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+