'अभिषेक बच्चन मेरा पति है, ऐश्वर्या राय उससे जबरन....', जलसा के बाहर इस एक्ट्रेस ने किया था बवाल और फिर जो हुआ

Abhishek Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। शादी से पहले ऐश्वर्या राय का नाम सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के साथ जुड़ चुका था। वहीं दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई भी टूट चुकी थी। हालांकि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी भी लोगों के लिए यादगार साबित हुई।

मॉडल ने अभिषेक बच्चन को कहा था अपना पति
शादी के दिन ही ऐश्वर्या राय पर पति चोरी का आरोप लगाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जिस दिन शादी हो रही थी, उस दिन जाह्नवी कपूर नाम की एक एक्ट्रेस और मॉडल ने अमिताभ बच्चन के घर के बाहर खूब बवाल किया था। दरअसल वह एक्ट्रेस अभिषेक बच्चन को अपना पति बता रही थीं।

Abhishek Bachchan

शादी के दिन ऐश्वर्या राय पर लगाए थे कई आरोप
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। शादी के दिन एक्ट्रेस और मॉडल जाह्नवी कपूर ने दावा किया था कि अभिषेक बच्चन उनके पति हैं और ऐश्वर्या राय जबरन उनसे शआदी कर रही हैं। उस मॉडल ने ऐश्वर्या राय पर और भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे।

जाह्नवी कपूर ने अभिषेक बच्चन के साथ किया था काम
जानकारी के अनुसार जाह्नवी कपूर ने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'दस' में काम किया था। हालांकि उस समय कई लोगों ने ये दावा किया था कि ये एक पब्लिसिटी स्टंट था। जब अभिषेक बच्चन ने एक्ट्रेस के आरोपों से इनकार किया, तो हालात और भी गंभीर हो गए थे।

मॉडल ने अभिषेक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी के दिन अमिताभ बच्चन के घर के बाहर खूब बवाल हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जाह्नवी कपूर ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में अभिषेक बच्चन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन सबूतों के अभाव में केस दर्ज नहीं हो पाया था।

अमिताभ बच्चन के घर के बाहर किया था खूब बवाल
कहा जाता है कि जाह्नवी कपूर ने अमिताभ बच्चन के घर के बाहर अपनी कलाई की नस काटकर खुद को मारने तक की कोशिश भी की थी जिसके बाद पुलिस ने खुदकुशी करने की कोशिश के जुर्म में मॉडल के खिलाफ आईपीसी की धारा 309 के तहत केस दर्ज किया था।

अचानक गायब हो गई वो एक्ट्रेस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जाह्नवी कपूर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि 10 हजार रुपये का जुर्माना चुकाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। इस घटना के बाद वह अचानक कहीं गायब हो गईं और फिर कभी भी अभिषेक बच्चन के आसपास नजर नहीं आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+