सास-ससुर के साथ नहीं रहती हैं ऐश्वर्या राय! अभिषेक बच्चन ने किया था खुलासा, बताया अपने घर का नाम
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि कपल के बीच फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या राय अपने सास-ससुर के साथ नहीं रहती हैं।
अभिषेक बच्चन ने साल 2018 में 'मनमर्जियां' के प्रमोशन के दौरान खुलासा किया था कि वह और ऐश्वर्या राय जलसा में अपने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ नहीं रहते हैं। उस दौरान विक्की कौशल भी वहां मौजूद थे।

जब विक्की कौशल से पूछा गया कि अभिषेक बच्चन के घर का नाम क्या है? इसका जवाब देते हुए विक्की ने कहा कि 'जलसा।' लेकिन तभी अभिषेक ने उन्हें बीच में रोका और कहा कि, 'गलत जवाब, जलसा में मेरे पैरेंट्स रहते हैं. मैं वत्स में रहता हूं, जो उसके बगल में है। अभिषेक के इस जवाब के बाद से हर कोई हैरान था। फैंस कयास लगाने लगे थे कि ऐश्वर्या राय अपने सास-ससुर के साथ नहीं रहती हैं।
बता दें कि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन की खबरें काफी समय से आ रही हैं। हालांकि हर बार इवेंट में साथ आकर कपल ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। लेकिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में जब बच्चन परिवार और उनकी बहू ऐश्वर्या राय अलग-अलग पहुंचे तो फैंस को ये बात रास नहीं आई।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच अनबन की खबरों को और हवा मिली। इसके बाद अभिषेक ने तलाक से जुड़ा पोस्ट लाइक किया था, जिसमें लिखा था कि, 'तलाक किसी के लिए भी आसान नहीं होता। कौन ही होगा जो हैप्पी फैमिली नहीं चाहेगा. कौन नहीं चाहता कि उनका बुढ़ापा भी अपने कपल के साथ बीते।' इस पोस्ट में अभिषेक का लाइक देख फैंस चौंक गए थे। सोशल मीडिया पर इनके रिश्ते को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई। हालांकि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने अब तक इन तलाक की अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications