Abdu Rozik: 'बिग बॉस' में क्यूटनेस से जीता लोगों का दिल, अब बाहर आने के बाद क्या करेंगे अब्दु रोजिक?
बिग बॉस में रहकर अब्दु रोजिक ने लोगों का दिल जीतने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। अब खुद अब्दु रोजिक ने बताया है कि वे घर से बाहर आने के बाद क्या करने वाले हैं।

अब्दू रोजिक ने बिग-बॉस के घर में रहकर दर्शकों का खूब दिल जीता है। घर के सभी कंटेस्टेंट्स में अब्दू रोजिक एक ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने घरवालों के साथ-साथ फैंस का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। अब अचानक अब्दु रोजिक के बिग बॉस का घर छोड़ने के बाद फैंस काफी मायूस हैं। अब्दु शो छोड़कर क्या गए, ऐसा लगा मानो छो की जान ही छिन गई। अब्दु रोजिक की क्यूटनेस अब घर में सभी लोग मिस कर रहे हैं। वैसे अब्दु रोजिक को घर से बेदखल नहीं किया गया, बल्कि वे अपनी इच्छा से घर से बाहर हुए हैं। क्योंकि बिग बॉस के अलावा अब्दु के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। आइये आपको बताते हैं कि इतने दिन बिग बॉस में रहने के बाद अब्दु रोजिक आगे क्या करने वाले हैं।

घर से बेघर हुए अब्दु रोजिक
श्रीजिता डे के एविक्शन के बाद अब्दु रोजिक के बारे में जानकर फैंस काफी मायूस हो गए। फैंस को उम्मीद ही नहीं थी कि उनके चहेते अब्दु रोजिक ऐसे शो छोड़कर चले जाएंगे। फैंस उनके आखिर तक टिकने की उम्मीद लगाए बैठे थे। यहां तक कि लोगों को उनके ट्रॉफी तक जीतने के आसार थे।

'मैंने खुद ही शो छोड़ा है'
बॉम्बे टाइम्स संग बातचीत में अब्दु ने बिग बॉस के घर से बाहर आने का कारण बताया है। साथ ही उन्होंने अपने आगे के प्लान के बारे में भी बात की है। अब्दु ने कहा कि मैंने शो खुद ही छोड़ा है क्योंकि मेरे पास बाहर बहुत ज्यादा काम है। मेरे पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं, जिनपर मुझे काफी काम करना है। इसलिए मैं घर से अपनी इच्छा से बाहर आया हूं।
'अभी मैं भारत में ही हूं'
करियर प्लान के बारे में बात करते हुए अब्दु ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक मैं भारत में ही हूं। मैं यहां एक गाने की शूटिंग कर रहा हूं। इसके बाद मैं दुबई जाऊंगा और वहां काम करूंगा। फिर मुझे वर्क ट्रिप पर अमेरिका भी जाना है। इसके बाद मेरा फिर भारत आने का प्लान है। लोगों ने भारत में मुझे इतना सारा प्यार दिया है। यहां भी मुझे बहुत काम करना है। इसलिए मैं जल्द ही लौटूंगा।
क्या भारत में होगा अब्दु का अपना घर?
इंडिया में घर लेने के सवाल पर अब्दु ने कहा कि अभी मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता। लेकिन मैं यहां आता जरूर रहूंगा। अगर काम करता रहा, तो यहां रहूंगा और एक दिन यहां घर भी होगा। लेकिन ये यहां भारत में काम मिलने पर निर्भर करता है।
बीबी हाउस को लेकर क्या बोले अब्दु?
बिग बॉस के बारे में बात करते हुए अब्दु ने कहा कि उन्होंने घर में बहुत एन्जॉय किया। अब्दु बोले कि बिग बॉस के घर में उन्होंने बहुत मजे किए। ये बहुत अच्छा था और मुझे काफी मजा भी आया। बता दें कि अब्दु रोजिक के घर से जाने के बाद फैंस उन्हें बीबी हाउस में काफी मिस कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications