जीजा सलमान खान को लेकर ये क्या कह गए आयुष शर्मा, कहा- मुझे Salman Khan के साथ काम नहीं....
Aayush Sharma on Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति एक्टर आयुष शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रुसलान' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म उनके जीजा के एसकेएफ यानी 'सलमान खान फिल्म्स लेबल' के बाहर की पहली फिल्म होने वाली है।
जीजा सलमान खान को लेकर आयुष शर्मा ने कही ऐसी बात
ऐसा पहली बार होगा जब सलमान खान के कनेक्शन के बिना ही उनके बहनोई आयुष शर्मा अपने दम पर किसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। वहीं इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान आयुष शर्मा ने अपने जीजा यानी सलमान खान के बारे में कई बातें कही हैं जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है।

सलमान खान के साथ काम नहीं करना चाहते आयुष
आयुष शर्मा ने कहा है- मैं कभी भी सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी के साथ काम नहीं करना चाहता था। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। गत 5 अप्रैल 2024 को आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'रुसलान' के ट्रेलर लॉन्च हुआ था। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आयुष शर्मा के साथ फिल्म के अन्य कलाकार और क्रू मेंबर्स भी शामिल हुए थे।
'फिल्म इंडस्ट्री में मेरी जर्नी काफी धीमी रही है'
इस इवेंट में आयुष शर्मा ने कहा- फिल्म इंडस्ट्री में मेरी जर्नी काफी धीमी रही है। हालांकि मैं अपने काम से खुश रहा हूं। मेरा कभी इरादा नहीं था कि मैं बॉलीवुड में सिर्फ एसकेएफ (सलमान खान फिल्म्स) के साथ काम करूं। मैं बीते 5 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं। मैं खुद को हर प्रोजेक्ट में पूरी लगन से शामिल करता हूं।
'मैं एक अभिनेता हूं और मुझमें सीखने की भूख है'
आयुष शर्मा ने सलमान खान के साथ काम करने को लेकर कहा- मुझे लगता है कि जब आप परिवार से बाहर काम करते हैं, तो आपको और ज्यादा सीखने को मिलता है। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था कि मुझे केवल परिवार के साथ काम करना है। मैं एक अभिनेता हूं और मुझमें सीखने की भूख है। मैं उसी जुनून के साथ जितना संभव हो उतनी फिल्में करना चाहूंगा।
'मुझे बचपन से ही एक्शन फिल्में पसंद थीं'
आयुष शर्मा ने एक्शन फिल्मों के प्रति अपने प्यार के बारे में भी बात की और कहा- मुझे बचपन से ही एक्शन फिल्में पसंद थीं। एक्शन फिल्में करना मेरा सपना भी था। 'रुसलान' सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है। ये एक इमोशनल एक्शन फिल्म है। इसके पीछे एक इमोशनल कहानी है। ये फिल्म 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications