Salman Khan की बहन अर्पिता से शादी करने के बाद पहली बार छलका आयुष शर्मा का दर्द, बोले-'गलत जगह फंस गया'

आयुष शर्मा ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की। लेकिन शादी के बाद उन्हें कईं आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब इसी को लेकर एक्टर ने खुलकर बातचीत की।

Aayush Sharma बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अभिनेता आयुष शर्मा से शादी की। दोनों की शादी 18 नवंबर 2014 को हैदराबाद में ताज फलकनुमा में हुई थी। हालांकि शादी के बाद आयुष शर्मा को कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लोगों ने एक्टर पर तमाम तरह के आरोप लगाए थे। जिस पर अब उन्होंने एक इवेंट के दौरान खुलकर बात की।

अर्पिता संग शादी करने पर बोले आयुष शर्मा

अर्पिता संग शादी करने पर बोले आयुष शर्मा

आयुष शर्मा ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान शादी को लेकर हुई ट्रोलिंग पर खुलकर बातचीत की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने कहा कि, जब मेरी अर्पिता से शादी हुई थी उसके अगले दिन से ही मुझे लोगों ने ट्रोल करना शुरू किया। कुछ लोग ये कह रहे थे कि मैंने पैसों के लिए उनसे शादी की है। कुछ का कहना था कि मैं एक्टर बनना चाहता हूं इसलिए मैंने शादी की है। कुछ लोगों ने ये भी आरोप लगाया कि मैंने दहेज लिया है'।

लोग कहते हैं सलमान खान का जीजा

लोग कहते हैं सलमान खान का जीजा

इसके बाद आयुष शर्मा ने ये भी बताया कि लोग उन्हें सलमान खान के जीजा के नाम से बुलाते हैं। एक्टर ने कहा कि, उन्हें आज भी 'सलमान खान का जीजा' कहा जाता है, जबकि वे एक स्टार किड नहीं हैं, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें आउटसाइडर की तरह बॉलीवुड में संघर्ष नहीं करना पड़ा।

'मैं बस एक गलत जगह पर एक गलत टाइम में हूं'

'मैं बस एक गलत जगह पर एक गलत टाइम में हूं'

इसके अलावा आयुष शर्मा ने नेपोटिज्म प्रोडक्ट कहलाने पर अपनी बात कही। उन्होंने बताया कि शादी करने के बाद क्योंकि वह बॉलीवुड के परिवार का हिस्सा बन गए थे। इस वजह से उन्हें नेपोटिज्म का प्रोडक्ट कहा जाता था। आयुष शर्मा ने इस पर अपनी बात रखते हुए कहा कि, 'लेकिन मैं स्टार किड हूं ही नहीं, मैं बस एक गलत जगह पर एक गलत टाइम में हूं'।

ट्रोलिंग से डगमगाया आत्मविश्वास

ट्रोलिंग से डगमगाया आत्मविश्वास

आयुष शर्मा ने बताया कि बॉलीवुड में रहकर कैसे उन्हें इन सबका संघर्ष करना पड़ा। एक्टर ने इसके अलावा आलोचनाओं का सामना करने पर कहा कि, उस वक्त उनका आत्मविश्वास काफी टूट चुका था। हालांकि वे आलोचनाओं का सामना करने के लिए तैयार हैं, लेकिन वे लोगों को अपने सपनों को छीनने का कोई अधिकार नहीं देते।

आयुष शर्मा का वर्कफ्रंट

आयुष शर्मा का वर्कफ्रंट

आयुष शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्होंने साल 2018 में फिल्म लवयात्रि से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की। ये फिल्म सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी थी। उन्हें आखिरी बार 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में देखा गया था। इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में थे। तो वहीं आयुष शर्मा ने एक विलेन का रोल निभाया जिसके लिए उन्हें खूब पसंद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+