Aashka Goradia ने बिना टॉप पहने किया योग तो फैंस की बढ़ीं दिल की धड़कनें, देखें Hot Photo
मुंबई। टीवी सीरियल में सीधी-सादी बहू की रोल के वजह से फेमस आशका गोराडिया अपनी खूबसूरती के चलते दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बनाई है। हालांकि टीवी की दुनिया के मुकाबले असल दुनिया में आशका काफी बोल्ड और हॉट हैं। आशका सोशल मीडिया पर अपनी फिटने की बोल्ड वीडियो और फोटो को हमेशा शेयर करती रहती है। इसके चलते कभी-कभी वो ट्रोल भी हो जाती हैं। हाल ही में आशका ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो योगा करते हुए नजर आ रही हैं।

शीर्षासन की मुद्रा में किया योग
हालांकि आशका के अधिकांश फोटो योग करते हुए ही हैं लेकिन इस बार उन्होंने एक बार फिर टॉपलेस होकर योगा किया है, जिसका फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फोटो में आशका समंदर के किनारे शीर्षासन की मुद्रा में नजर आ रही हैं।

ट्रोलर्स को दिया जवाब
अपनी इस तस्वीर को शेयर कर एक्ट्रेस ने हेटर्स को खरी-खरी सुनाते हुए पॉवरफुल मैसेज दिया है। आशका ने बैक साइड की अपनी फोटो शेयर की है. उनकी पीठ पर रेड कलर से हैशटैग 'One Love' लिखा हुआ है। साथ ही उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है कि यह मजेदार है कि जो लोग आपको सबसे कम जानते हैं, वे आपके बारे में सबसे ज्यादा बात कैसे करते हैं। जब वे सोचते हैं कि आप अनजान हैं तो एकदम हास्यपूर्ण। मेरा पैर आसमान में और सिर जमीन पर... इस पूरे जीवन के लिए।

फैंस ने की फोटो की तारीफ
आशका गोराडिया के इस पोस्ट पर उनके फैंस तो तारीफ कर ही रहे हैं साथ ही टीवी के कई कलाकार भी उनके हिम्मत की दाद दे रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस इन दिनों एक्टिंग से दूरी बनाए हुए हैं और अपने हस्बैंड ब्रेंट होबल के साथ वक्त बिता रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications