Aarya 3: 'सुष्मिता सेन के साथ...' , पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी के बारे में 'Kedia' ने कही बड़ी बात, Exclusive

Aarya Actor Tariq Vasudeva interview Exclusive: पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की 'आर्या सीजन 3' की वापसी आज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हो चुकी है। इस सीरीज के सीजन 3 का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, अभी इसके चार एपीसोड अपलोड किए गए हैं।

Sushmita Sen

इस सीरीज में कई कलाकार अलग-अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं, जिनमें से एक है 'केडिया', जिसे की सीजन 2 में आप देख चुके हैं, इस चरित्र को पर्दे पर निभाया है एक्टर तारिक वासुदेवा ने, जो कि तीसरे सीजन को लेकर भी बहुत ज्यादा उत्साहित हैं, उनका दावा है कि इस बार की कहानी पहले और दूसरे सीजन के कहीं ज्यादा रोमांचकारी है।

सुष्मिता सेन की पहली मुलाकात कैसे हुई थी?

हाल ही में उन्होंने वनइंडिया हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए अपने जीवन के अब तक के सफर के बारे में बातें की और ये भी बताया कि उनकी और सुष्मिता सेन की पहली मुलाकात कैसे हुई थी?

आर्या की सक्सेस का कारण क्या मानते हैं?

जब उनसे सवाल किया गया कि वो आर्या की सक्सेस का कारण क्या मानते हैं? तो उन्होंने कहा कि 'आर्या एक बहुत महत्वपूर्ण स्टोरी है, जिसमें एक फीमेल करेक्टर बहुत सारी मुश्किलों का सामना करते हुए अपने परिवार को प्रोटेक्ट करती है, वो लाइफ के चैलेंजस को फेस करती है लेकिन हार नहीं मानती बल्कि आर्या सरीन (कहानी का मेन किरदार) उससे जूझते हुए बाहर निकलती है।'

'ये एक टफ स्टोरी है...'

'ये अपने आप में एक बहुत ही खास बात है। ये एक टफ स्टोरी है, एक छोटे प्लेटफार्म पर इस तरह की कहानी को दिखाना आसान काम नहीं और इसलिए मुझे लगता है कि इस वजह से लोग इसे काफी पसंद करते हैं।'

किरदार 'केडिया' को कहा दिलचस्प

अपने किरदार 'केडिया' के बारे में बात करते हुए तारिक वासुदेवा ने कहा कि 'मैं पहले पार्ट का हिस्सा नहीं था लेकिन मुझे पार्ट टू में काम करने का मौका मिला, जिसके लिए मुझे काफी अच्छा फीडबैक मिला। जिसमें वफादारी भी थी और वो अंदर से काफी मजबूत था। मुझे वो करेक्टर करने में काफी मजा आया और अच्छा लगता है कि जब लोग करेक्टर को पसंद करते हैं। हालांकि उन्होंने सीजन 3 के रोल के बारे में खुलासा नहीं किया।'

शूटिंग सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

इसके बाद उन्होंने अपनी और सुष्मिता सेन से पहली मुलाकात के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 'वो मुलाकात अमेजिंग थीं, हमारा काम करने का पहला दिन था और मैं उनसे पहले कभी नहीं मिला था क्योंकि हम कोविड टाइम पर शूट कर रहे थे और हमारी सारी रिहर्सल जूम कॉल पर हुई थी, इनपर्सन हम कभी मिले नहीं थे।'

'उन्होंने मुझे वेलकम किया और हौसला बढ़ाया'

'लेकिन जब हम जयपुर में सेट पर पहुंचे तो हम वहां मिले, मिलते ही उन्होंने मुझे वेलकम किया और मेरा हौसला बढ़ाया। उनके साथ मुझे काम करके कभी एहसास ही नहीं हुआ कि मैं नया हूं या नया करेक्टर प्ले कर रहा हूं। उन्होंने हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया और मुझे ये भी याद है कि एक बार मेरा सीन था और वो सीन में नहीं थीं लेकिन वो उसे देखने आई थीं , मेरे लिए वो सीन काफी कठिन था लेकिन उन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया जो कि मेरे लिए काफी मायने रखती है। आर्या इस रियली स्टार।'

'उनके साथ काम करना मेरे लिए Blessing हैं'

उन्होंने हंसते हुए कहा कि 'वो जब मिस यूनिवर्स बनी थीं, तब वो स्कूल में हुआ करते थे। उनके साथ काम करना मेरे लिए Blessing हैं, मैंने उनको ये बात बताई भी थी। एक बार लोग मुझे लोग भूल जाएंगे लेकिन उन्हें कैसे कोई भूलेगा। निश्चित तौर पर ये अमेजिंग है।

तारिक वासुदेवा ने की हैं बहुत सारी एड फिल्में

आपको बता दें कि मदमस्त मिजाज के मालिक तारिक वासुदेवा ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' , 'तलाश', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने लंबे वक्त तक थियेटर किया है। इसके अलावा वो बहुत सारी एड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं, जिसमें वोडाफोन ब्लैकबेरी बॉयज़, टीवीएस वीगो, लवी बैग्स, एमएस धोनी के साथ एड शामिल हैं। इसके अलावा वो 'कुसुम' जैसी पुरस्कार विजेता शार्ट फिल्म में भी दिखाई पड़ चुके हैं।

तीसरा सीजन क्या करेगा कमाल?

मालूम हो कि कपिल शर्मा , श्रद्धा पासी जयरथ और राम माधवानी निर्देशित 'आर्या सीजन 3' में सुष्मिता सेन और तारिक के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता , इला अरुण , विकास कुमार और विश्वजीत प्रधान भी अहम रोल में हैं। सीरीज का निर्माण अमित माधवानी , राम माधवानी और एंडेमॉल शाइन इंडिया ने किया है। इस सीरीज के पहले दो सीजन काफी हिट रहे थे, देखते हैं तीसरा सीजन कितना कमाल करता है।

यहां देखें पूरा इंटरव्यू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+