आमिर खान के होने वाले दामाद नूपुर शिखरे का न्यूड फोटोशूट हुआ वायरल, लोग कर रहे हैं ऐसी बातें

नूपुर शिखरे का बिना कपड़ों वाला फोटोशूट लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। नूपुर शिखरे का ये फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा है और उनकी तुलना एक्टर रणवीर सिंह से की जा रही है।

मुंबई, 24 सितंबरः बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में इरा खान को उनके बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे ने सबके सामने घुटनों पर बैठकर अपने प्यार का इजहार किया और रिंग पहनाई है। इरा ने भी नूपुर शिखरे को उनके प्रपोजल का जवाब हां में दिया है। दोनों का ये प्यार के इजहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आमिर खान की बेटी इरा और होने वाले दामाद नूपुर का वीडियो वायरल होने के बाद से ही लोग नूपुर शिखरे के बारे में जानने में लगे हैं। इसी बीच नूपुर शिखरे का न्यूड फोटोशूट लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। नूपुर शिखरे का न्यूड फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा है और उनकी तुलना एक्टर रणवीर सिंह से की जा रही है।

नूपुर शिखरे का न्यूड फोटोशूट हुआ वायरल

नूपुर शिखरे का न्यूड फोटोशूट हुआ वायरल

आपको बता दें कि इरा खान और नूपुर शिखरे की एंगेजमेंट होने के बाद से ही लोग नूपुर के बारे में जानने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। ऐसे में सभी लोग नूपुर शिखरे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को चेक कर रहे हैं। इन्हीं सबके बीच नूपुर शिखरे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद उनका न्यूड फोटोशूट वायरल होने लग गया है। आपको बता दें कि ये न्यूड फोटोशूट लेटेस्ट नहीं है बल्कि तीन साल पुराना है।

साल 2019 में किया था न्यूड फोटोशूट

साल 2019 में नूपुर शिखरे ने उनके इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में नूपुर शिखरे बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं और रनिंग पोजिशन में दिख रहे हैं। नूपुर शिखरे के दो तस्वीरों में से एक मोनोक्रोम है, जबकि एक कलरफुल। तस्वीरों को शेयर करते हुए नूपुर शिखरे ने दौड़ने पर एक लंबा कैप्शन भी लिखा हुआ है। नूपुर शिखरे का ये पुराना पोस्ट अब उनके प्रपोजल के बाद तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

रणवीर सिंह से की जा रही है तुलना

रणवीर सिंह से की जा रही है तुलना

नूपुर शिखरे के इस फोटोशूट की रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट से तुलना की जा रही है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि साल 2019 में ही नूपुर शिखरे ने रणवीर की बिना कपड़ों वाली तस्वीरों को मात दे दी थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि रणवीर सिंह की तरह ही नूपुर शिखरे के इस फोटोशूट से भी लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। जल्द ही वह कानूनी मामलों में फंसते नजर आ सकते हैं। वहीं कुछ लोगों ने नूपुर के न्यूड तस्वीरों की जमकर तारीफ भी की है।

गर्लफ्रेंड इरा को दी थी फिटनेस ट्रेनिंग

बेहद फिट दिखने वाले नूपुर शिखरे का प्रोफेशन फिटनेस ट्रेनिंग का है। नूपुर फिटनेस एक्सपर्ट और कंसल्टेंट हैं। नुपुर ने आमिर खान और उनकी बेटी इरा को भी फिटनेस ट्रेनिंग दी है। इसके अलावा कई सालों तक उन्होंने पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को भी ट्रेन किया है।

इवेंट के दौरान सबके सामने किया प्रपोज

नूपुर शिखरे काफी वक्त से इरा खान को फिटनेस ट्रेनिंग दे रहे थे। आपको बता दें कि आमिर खान की बेटी इरा खान ने साल 2020 में लगे लॉकडाउन के समय से अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया था। फिटनेस ट्रेनिंग के वक्त ही नूपुर और इरा के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने का फैसला कर लिया। हाल ही में नूपुर ने इरा को एक इवेंट के दौरान सबके सामने प्रपोज किया और एंगेजमेंट रिंग पहनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+