क्या Kapil Sharma से खफा हैं आमिर खान? एक्टर ने सबके सामने निकाली भड़ास, कहा, 'तुमने मुझे कभी...'
कपिल शर्मा के शो में लगभग सभी सितारे अपनी फिल्म का प्रमोशन करने जाते हैं। लेकिन कभी भी उनके शो में आमिर खान नजर नहीं आए। जिसकी असल वजह अब सामने आई है।

Kapil Sharma And Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। जो कि, बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी। जिसकी वजह से एक्टर ने फिलहाल फिल्मों से ब्रेक लिया है।
अमिर खान ने कपिल शर्मा से की शिकायत
हाल में ही आमिर खान गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा के साथ फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' के इवेंट में पहुंचे। जिसमें मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान कपिल शर्मा ने अपने जोक्स से इवेंट में चार चांद लगा दिए। वहीं आमिर खान ने भी उनसे बहुत सी शिकायतें की।
आपने मुझे कभी इनवाइट क्यों नहीं किया?
कपिल शर्मा ने पहले आमिर खान के पैर छुए इसके बाद आमिर ने कपिल शर्मा से शिकायत करते हुए कहा, वो उन्हें अपने शो में नहीं बुलाते। मेरी इतनी शामों को इन्होंने रंगीन बनाया है। मैं आपके बड़े फैंन्स में से एक हूं। लेकिन मैं आपसे ये जानना चाहता हूं कि आपने मुझे अपने शो में कभी इनवाइट क्यों नहीं किया?
कपिल शर्मा ने दिया ये जवाब
आमिर खान की इस शिकायत पर कपिल शर्मा हंसते हुए कहते हैं कि, 'हमारा सौभाग्य होगा जिस दिन आप आएंगे। इस पर आमिर खान ने जवाब देते हुए कहा, 'आपने हमें फिल्म प्रमोशन के लिए बुलाया था। मैं फिल्म प्रमोशन के लिए नहीं आना चाहता। मैं सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए आना चाहता हूं'।
आमिर खान की अगली फिल्म
बता दें कि, फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद इन दिनों आमिर खान ने ब्रेक लिया हुआ और वह फिलहाल अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। हाल ही में एक्टर सलमान खान और शाहरुख खान के साथ पार्टी में गए थे। अब उम्मीद की जा रही है जल्द ही आमिर खान अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications