बनियान-शॉर्ट्स में बारात लेकर पहुंचे थे आमिर खान के दामाद नुपुर शिखरे, आखिर क्यों किया था ऐसा काम?

Ira Khan Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान ने गत 3 जनवरी 2024 को अपने मंगेतर नुपुर शिखरे से कोर्ट मैरिज कर ली है। ये शादी काफी काफी सिंपल और प्राइवेट थी। इस कपल की अनोखी शादी के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इरा खान-नुपुर शिखरे की शादी
इरा खान और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे ने कुछ अलग अंदाज में ये शादी की है और कई ट्रेंड ब्रेक किए हैं। यहां तक कि आमिर खान के दामाद नुपुर घोड़ी या गाड़ी में बारात नहीं लाए। नुपुर शिखरे सो चड्डी-बनियान में शादी करने के लिए पहुंचे थे।

Ira Khan Wedding

अनोखे स्टाइल में बारात लेकर पहुंचे थे नुपुर शिखरे
दूल्हे राजा नुपुर शिखरे शॉर्ट्स और बनियान पहनकर 8 किमी की दौड़ लगाकर शादी करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ढोल भी बजाया और बारात के साथ जमकर डांस भी किया था। आमिर खान के दामाद नुपुर ने अपने यूनिक वेडिंग आउटफिट से एक नया ट्रेंड सेट किया है लेकिन लोगों ने इसके लिए उन्हें जमकर ट्रोल भी किया है। वहीं अब नुपुर ने खुद बताया है कि उन्होंने अपनी शादी के लिए ऐसा आउटफिट क्यों चुना था।

नुपुर ने खोला वेस्ट और शॉर्ट्स पहनने का राज
आपको बता दें कि आमिर खान के दामाद नुपुर शिखरे अपनी शादी के दिन एक ब्लैक वेस्ट और वाइट शॉर्ट्स के साथ स्काईब्लू कलर के स्पोर्ट्स शूज में बारात लेकर पहुंचे थे। दूल्हे राजा नुपुर के इस वेडिंग आउटफिट पर हर कोई सवाल उठा रहा है। अब नुपुर ने खुद बताया है कि ये ड्रेस पहनने की वजह इरा के लिए उनका प्यार था।

इरा को प्रपोज करते वक्त भी नुपुर ने पहना था चड्डी-बनियान
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक नुपुर ने आयरनमैन ट्रायथलॉन को सक्सेसफुली पूरा करने के बाद साल 2022 में इटली में इरा खान को प्रपोज किया था। नुपुर ने इरा को प्रपोज करने वाले दिन भी एथलीजर पहना था। उन्होंने अपनी लेडी लव इरा को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। ऐसे में अपनी शादी वाले दिन भी नुपुर ने इरा के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए प्रपोज डे जैसा ही आउटफिट पहना था।

फोटोज के लिए नुपूर ने पहनी थी शेरवानी
आपको बता दें कि इरा खान और नुपुर शिखरे ने अपनी फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की। शादी के लीगल डॉक्यूमेंट्स पर साइन करते हुए भी नुपुर ने ब्लैक वेस्ट और वाइट शॉर्ट्स पहनी थी। हालांकि बाद में नुपुर ने ब्लू कलर की शेरवानी भी पहन ली थी और अपनी पत्नी इरा के साथ पैपराजी को जमकर पोज दिए थे।

शादी पर इरा खान का सिंपल लुक
वहीं लहंगा और साड़ी की बजाय इरा खान कूल दुल्हन के अंदाज में नजर आई थीं। उन्होंने लाइट पिंक कलर की हैरम पैंट के साथ बॉटल ग्रीन कलर का ब्लाउज कैरी किया था और मैचिंग दुप्पट्टा भी लिया हुआ था। इरा ने अपनी ड्रेस के साथ कोल्हापुरी चप्पल पहने थे।

8 जनवरी को होगी ग्रैंड सोशल मैरिज
आपको बता दें कि आगामी 8 जनवरी 2024 को आमिर खान की बेटी इरा खान और उनके पति नुपुर शिखरे राजस्थान के उदयपुर में रॉयल सोशल वेडिंग करेंगे। इस शादी में कई मेहमान शामिल होंगे। इसके बाद आगामी 13 जनवरी 2024 को आमिर खान अपनी बेटी इरा और दामाद नुपुर के लिए मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी होस्ट करेंगे जसिमें बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक के लोग शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+