आमिर खान की बहन 'निखत खान' टीवी से कर रही हैं डेब्यू, 30 मई से शूरू हो रहा है ये खास शो

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बहन निखत खान पहली बार स्टार प्लस के 'बन्नी चाउ होम डिलीवरी' शो से टीवी में डेब्यू करेंगी।

मुंबई, 28 मईः बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट हीरो आमिर खान की एक्टिंग तो सबको पसंद है। उनके एक्टिंग के हुनर की हर जगह तारीफ होती है। आमिर के साथ उनके भाई फैजल खान को भी अपने 'मेला' फिल्म में एक्टिंग करते देखा है। दोनों भाईयों के बाद अब उनकी बड़ी बहन निखत खान एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। आपको बता दें कि टीवी पर डेब्यू करके निखत पहली बार एक्टिंग के मैदान में अपनी काबिलियत दिखाने के लिए उतरने जा रही हैं।

nikhat khan

स्टार प्लस के शो से हो रहा है निखत का डेब्यू
खबर है कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बहन निखत खान पहली बार स्टार प्लस के 'बन्नी चाउ होम डिलीवरी' शो से टीवी में डेब्यू करेंगी। शो में वह एक अहम किरदार निभाएंगी, जिनकी एंट्री से शो में दर्शकों को कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। अपनी इस नई पारी को लेकर निखत काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। इस शो में अपने रोल को लेकर निखत ने कहा- मैं स्टार प्लस के शो 'बन्नी चाउ होम डिलीवरी' में अपने रोल को लेकर बहुत ही एक्साइटेड हूं। इससे पहले मैं बड़े पर्दे पर कई अलग-अलग किरदार निभा चुकी हैं, लेकिन टीवी शो के जरिए मैं पहली बार अपने दर्शकों के दिलों तक पहुंचने की पूरी कोशिश करूंगी।

30 मई से शुरू हो रहा है शो
'दिया और बाती हम' के मेकर्स जिन्होंने संध्या की प्रेरक कहानी को लोगों के घर तक पहुंचाया और हर छोटे शहर की लड़की को हौसले की उड़ान भरने की हिम्मत दी, वही इस नए शो के भी मेकर्स हैं। अपने दर्शकों को ध्यान में रखते हुए शशि और सुमित प्रोडक्शन और चैनल मिलकर 'बन्नी' की इस अद्भुत कहानी को लेकर आ रहा है, जिसका प्रोमो रिलजी हो चुका है। शो का मुख्य किरदार बन्नी, एक्ट्रेस उल्का गुप्ता निभाने वाली हैं। ये शो बन्नी नाम की एक लड़की के बारे में है, जो घर का खाना बनाकर लोगों तक पहुंचाने यानी फूड होम डिलीवरी करने का बिजनेस चलाती है। वह बहुत ही कॉन्फिडेंस से बरी लड़की है, जिसका किरदार समाज की दूसरी लड़कियों को भी प्रेरित करता है। यह शो स्टार प्लस पर 30 मई से प्रसारित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+