बदहाल स्थिति में आमिर खान के दोस्त का परिवार, बीड़ी बनाकर कर रहा गुजारा, मदद का वादा कर भूले आमिर

चंदेरी के एक छोटे से गांव प्राणपुर में रहने वाला कमलेश कोरी का परिवार साल 2009 में उस समय रातों-रात स्टार बन गया था, जब बॉलीवुड अभिनेता अभिनेता आमिर खान ने उन्हें सोने की अंगूठी गिफ्ट देकर अपना दोस्त बना लिया था।

मुंबई, 5 फरवरी। मध्य प्रदेश के चंदेरी शहर के पास के एक छोटे से गांव प्राणपुर में रहने वाला कमलेश कोरी का परिवार साल 2009 में उस समय रातों-रात स्टार बन गया था, जब बॉलीवुड अभिनेता अभिनेता आमिर खान ने उन्हें सोने की अंगूठी गिफ्ट देकर अपना दोस्त बना लिया था, लेकिन आज कमलेश कोरी के परिवार के खाने के भी लाले हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि आमिर ने उनकी मदद करने का वादा किया था, लेकिन 12 साल हो गए आमिर ने उनकी सुधि नहीं ली। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

फिल्म 'थ्री ईडियट्स' के प्रमोशन के लिए कोरी के गांव पहुंचे थे आमिर खान

फिल्म 'थ्री ईडियट्स' के प्रमोशन के लिए कोरी के गांव पहुंचे थे आमिर खान

बात साल 2009 की है जब आमिर खान करीना कपूर के साथ गोबर-मिट्टी से बने कोरी के घर अचानक पहुंचे थे। दरअसल यह सब उनकी आने वाली फिल्म 'थ्री ईडियट्स' के प्रमोशन का एक हिस्सा था। यही नहीं आमिर-करीना ने कोरी के परिवार के घर घंटों बिताए और उनके साथ भोजन भी किया। खान ने कोरी के परिवार से 3-3 हजार रुपए की कीमत की दो साड़ियां खरीदीं और उनके लिए 25-25 हजार रुपए अदा किए और उनमें से एक साड़ी को करीना को गिफ्ट कर दिया।

कोरी की माली हालत देखकर आमिर ने किया परिवार से ये वादा

कोरी की माली हालत देखकर आमिर ने किया परिवार से ये वादा

कोरी की माली हालत देखकर आमिर ने कोरी से वादा किया कि वे बुनकरों को लिए मुंबई में एक शोरूम बनवाएंगे जहां गांव के लोग सीधे अपने उत्पादों की बिक्री और नीलामी कर सकेंगे। आमिर की इन बातों को सुनकर कोरी ने सोचा कि शायद अब उनके दिन बदल जाएंगे, लेकिन आमिर खान ने कोरी के परिवार से किया हुआ वादा आज तक पूरा नहीं किया। आलम ये है कि कोरी का परिवार आज दाने-दाने को मोहताज है और बीड़ी और साड़ी बनाकर अपना पेट पाल रहा है।

इलाज न मिलने के कारण कोरोना से हो गई कोरी की मौत

इलाज न मिलने के कारण कोरोना से हो गई कोरी की मौत

कोरोना की दूसरी लहर में समय पर इलाज न मिलने के कारण कोरी भी इस दुनिया को अलविदा कह गए। रिपोर्ट के मुताबिक, खान ने कोरी और उनके परिवार को उनकी मेजबानी के लिए धन्यवाद देते हुए एक पत्र लिखा था और उन्हें अपना पर्सनल नंबर भी दिया था और कहा था कि कैसी भी जरूरत होने पर वे उन्हें कॉल करें। कोरी की पत्नी कमला पाई ने कहा की पति के मरने के बाद उनका परिवार दाने दाने को मोहताज है और बीड़ी बनाकर अपना पेट पाल रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की स्कूल की फीस भरने के लिए उनके पास पैसे नहीं है, इसी बच्चे से बच्चों का स्कूल भी छूट गया है।

आज दाने-दाने को मोहताज कोरी का परिवार

आज दाने-दाने को मोहताज कोरी का परिवार

कमला ने कहा, 'आमिर खान ने उनके पति को एक सोने की अंगूठी दी थी, और उस पर AK लिखा हुआ था। मेरे पास आज भी वो अंगूठी सुरक्षित रखी है। कमलेश के मरने के बाद हम वाकई में आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। मैं साड़ी भी नहीं बुन सकती। इसलिए रोजी-रोटी के लिए बीड़ी बनाती हूं।'

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख का खुलासा, परमबीर सिंह हैं मनसुख हिरेन हत्याकांड के मास्टरमाइंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+