महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख का खुलासा, परमबीर सिंह हैं मनसुख हिरेन हत्याकांड के मास्टरमाइंड

मुंबई, फरवरी 02। वसूली और भ्रष्टाचार के मामले में ईडी की हिरासत में चल रहे पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को ईडी के अधिकारियों को बताया कि मनसुख हिरेन की हत्या का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, परमबीर सिंह ही एंटीलिया बम मामले के भी मास्टमाइंड हैं। देशमुख ने बताया परमबीर सिंह ने झूठी जानकारी दी और तथ्यों को भी छुपाया है।

Anil deshmukh

परमबीर सिंह ने नहीं दी सही जानकारी- देशमुख

अनिल देशमुख ने ईडी को यह भी बताया कि जब परमबीर सिंह से मामले की जानकारी लेने के लिए विधान भवन और सीएम आवास पर बुलाया गया तो उन्होंने सही जानकारी नहीं दी, इसलिए सीएम और उन्होंने (देशमुख) परमबीर सिंह को पद से हटा दिया था और उन्हें डीजी होमगार्ड के रूप में प्रतिनियुक्त करने का फैसला किया था।

अनिल देशमुख ने पूछताछ के दौरान बताया कि जब परमबीर सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था तो वो डर से कांप रहे थे। अनिल देशमुख ने कहा कि वहां मौजूद अधिकारियों ने सुझाव दिया कि इस मामले को एटीएस को ट्रांसफर किया जाए, लेकिन इस पर आपत्ति जताते हुए मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा कि जांच मुंबई पुलिस को दी जाए। देशमुख ने यह बात चांदीवाल आयोग के सामने कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+