Happy Bday Aamir Khan: आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरी इस गलती की वजह से टूटी मेरी दोनों शादी'
नई दिल्ली, 14 मार्च। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान आज अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। कातिलाना मुस्कान के मालिक आमिर खान ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वो बहुत ज्यादा नहीं बल्कि बढ़िया काम में यकीन रखते हैं इसलिए उनकी फिल्मों में बहुत ज्यादा गैप होता है लेकिन जो इंसान अपने काम के बारे में इतना संजिदा है, वो अपनी निजी लाइफ में काफी अकेला है। दरअसल आमिर खान ने जीवन में दो बार शादी की और दोनों ही बार उनकी शादी असफल रही।
Recommended Video

'यही वजह रही कि मेरी दोनों शादी असफल रही'
बता दें कि उनकी पहली शादी 16 साल बाद और दूसरी शादी 15 साल बाद टूटी। पहली शादी से आमिर को दो बच्चे और दूसरी शादी से एक बेटा है। पहली बार अपने निजी रिश्तों पर आमिर खान ने खुलकर बात की है। न्यूज 18 को दिए गए इंटरव्यू में आमिर खान ने माना कि 'उन्होंने हमेशा अपने परिवार को हल्के में लिया और उन्हें वो अटेंशन नहीं दिया, जिसके वो हकदार थे और शायद यही वजह रही कि उनकी दोनों शादी असफल रही।'

'परिवार की तुलना में अपने करियर को ज्यादा समय दिया'
उन्होंने माना कि अपने करियर के चक्कर में उन्होंने अपने परिवार की तुलना में अपने करियर को ज्यादा समय दिया, जिसके चलते वो हुआ जो नहीं होना चाहिए था।
'कहीं न कहीं मैंने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई'
आमिर खान ने कहा कि 'कहीं न कहीं मैंने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। मैं अपने माता-पिता, अपने भाई-बहनों, अपनी पहली पत्नी - रीना जी, दूसरी पत्नी किरण जी, रीना के माता-पिता, किरण के माता-पिता, मेरे बच्चों के साथ नई शुरुआत करूंगा, ये सभी लोग जिनके बारे में मैं बात कर रहा हूं, वे मेरे करीबी हैं। जब मैं 18 साल का था, तब मैं बॉलीवुड में आया था ,मैं उस बहुत कुछ सीखना चाहता था, लेकिन आज मुझे एहसास हुआ - जो लोग मेरे करीब थे, मैं उन्हें वक्त नहीं दे सका लेकिन वो सभी मेरे लिए महत्वपूर्ण हैं।'

'मैं अपने दर्शकों के साथ संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था'
'मैं अपने दर्शकों के साथ संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था और मैंने उस रिश्ते के लिए अपना बहुत कुछ दिया भी है। मैं अपने दर्शकों के साथ हंसा हूं, मैं उनके साथ रोया हूं, मैंने उनका हाथ भी थामा है। उन्होंने मुझे हमेशा प्रोत्साहित भी किया। मैंने तारे जमीं पर जैसी फिल्मों के जरिए उन्हें उम्मीद दी है। मैंने अपना सारा समय अपने काम को दिया और मैंने उस रिश्ते को बहुत मजबूत बनाया है। मुझे लगा कि मेरा परिवार वैसे भी मेरे साथ है।'
मैं परफेक्शनिस्ट नहीं हूं: आमिर खान
'मैं उस वक्त सिर्फ दर्शकों का दिल जीतना चाहता था और मैं उसमें पूरी तरह से खो गया और ये भी भूल गया कि मेरा परिवार मेरा इंतजार कर रहा है। मैं परफेक्शनिस्ट नहीं हूं क्योंकि मैंने अपने परिवार को न तो कभी समझा और न ही कभी समय दिया।'

'हम अपनी 15 सालों की शादी को तोड़ रहे हैं'
आपको बता दें कि आमिर ने पिछले साल जुलाई में अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से अलग होने की बात लोगों को बताई थी। 3 जुलाई 2021 को आमिर-किरण ने एक साझा बयान जारी कर कहा खा कि 'हम अपनी 15 सालों की शादी को तोड़ रहे हैं और तलाक ले चुके हैं। हम अपने बेटे आजाद राव खान के लिए हमेशा माता-पिता के तौर पर रहेंगे।'

तीन बच्चों के पिता हैं आमिर खान
आमिर खान ने किरण राव से 28 दिसंबर 2005 में शादी करने से कुछ साल पहले 2002 में अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से भी तलाक लिया था। आमिर और रीना दत्ता की शादी 16 सालों तक चली थी। रीना और आमिर के दो बच्चे हैं, बेटा जुनैद खान और बेटी- इरा खान। आमिर ने बॉलीवुड में आने से पहले ही रीना से शादी कर ली थी लेकिन फिल्मों में आने के बाद भी उन्होंने काफी वक्त तक ये बातें छुपा कर रखी थीं।












Click it and Unblock the Notifications