आमिर खान की फिल्म को मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स, किसी ने बताया 'खराब' तो किसी ने कहा 'मास्टरपीस'

हॉलीवुड की क्लासिक फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' को पहले ही लोग बायकॉट करने की बड़ी संख्या में मांग कर रहे थे। अब रिलीज होने के बाद आमिर की फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

मुंबई, 11 अगस्त: आमिर खान ने अपने करियर में काफी शानदार फिल्में की हैं। बात चाहे फिर एक्टर की फिल्म दंगल हो, जिसमें उनकी शानदारी परफॉर्मेंस ने फैंस के दिलों को जीत लिया था। या यू कहें कि एक्टर की फिल्म गजनी, जिसमें आमिर को देख फैंस फूले नहीं समाए। अब हाल ही में लंबे समय तक विवादों में घिरी सुपरस्टार आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे ही चुकी है। हॉलीवुड की क्लासिक फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' को पहले ही लोग बायकॉट करने की बड़ी संख्या में मांग कर रहे थे। अब इस फिल्म के जरिये आमिर का जादू लोगों के बीच फीका पड़ता नजर आ रहा है। लंबे वक्त से विवादों में घिरी आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के बायकॉट की लंबे समय से मांग चल रही थी। फिल्म के साथ-साथ लोग आमिर की भी जमकर आलोचना कर रहे थे। ऐसे में आखिरकार बड़े पर्दे पर ये फिल्म रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Aamir Khan

ट्विटर पुर आमिर की ये फिल्म एक बार फिर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड करने लगी है। फिल्म का प्रीमियर और सुबह का शो देखने वाले लोगों ने ट्विटर पर अपने रिएक्शन दिए हैं। बताते चलें कि फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

एक यूजर ने लिखा है कि ये फिल्म मैंने इंटरवल तक झेली है। थिएटर में सिर्फ तीन लोग ही थे। इतनी घटिया फिल्म है कि थिएटर के बाहर एंबुलेंस होनी चाहिए। इसके साथ ही यूजर ने आमिर खान को भी अपने ट्वीट में टैग किया है।

एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आम आदमी की ताकत को कभी कम नहीं आंकना चाहिए। एक और फ्लॉप फिल्म। इसके साथ ही रेटिंग्स का भी स्क्रीनशॉट लगाकर यूजर ने उसे ट्वीट किया है। पिल्म को पूरी तरह से खराब बताया है।

वहीं एक अन्य यूजर ने फिल्म की तारीफ की है। फिल्म की तारीफ में यूजर ने लिखा-वाह। इसके साथ ही यूजर ने कहा कि सभी को आमिर खान की ये फिल्म जरूर ही देखनी चाहिए। वहीं एक यूजर ने फिल्म को मास्टरपूस बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+