Aamir Khan की कौन है नई लेडीलव? लाइमलाइट से रहती हैं कोसों दूर, परिवार से मिला चुके हैं एक्टर
Aamir Khan Ladylove: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की निजी जिंदगी उतनी परफेक्ट नहीं रही। एक्टर का दो बार दिल टूट चुका है। लेकिन अब खबर आ रही है कि उन्हें एक बार फिर से प्यार हो गया। आइए जानते हैं कि 59 साल के आमिर खान को आखिर किससे प्यार हुआ और वह मिस्ट्री गर्ल कौन है।
पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने एक नई रिश्ते की शुरुआत की है और कहा जा रहा है कि वह बैंगलोर की एक महिला को डेट कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, आमिर ने उसे पहले ही अपने परिवार से मिलवा दिया है और उनकी मुलाकात काफी अच्छी रही। वह इस रिश्ते को लेकर गंभीर हैं, इसलिए उन्होंने अपने परिवार को इसमें शामिल किया।

रिपोर्ट्स की मानें तो, आमिर खान को जिस महिला पर दिल आया उस महिला का नाम गौरी है और वह बॉलीवुड से जुड़ी नहीं हैं। यह भी जानकारी दी है कि उनकी पार्टनर का नाम गौरी है, और वह बैंगलोर में रहती हैं। हालांकि वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।
ये भी पढ़ें: Aamir Khan ढूंढ रहे हैं दुल्हनियां! क्या किरण राव के बाद अब तीसरी शादी करने वाले हैं सुपरस्टार?
आमिर खान ने फिलहाल अपने इस नए रिश्ते को निजी रखा है और इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन अगर ये अफवाहें सच हैं तो ये एक्टर की तीसरी शादी होगी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस आमिर खान के बयान का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि, आमिर खान ने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। इस जोड़ी के दो बच्चे हैं एक बेटा जुबैद खान, और एक बेटी इरा खान। लेकिन साल 2002 में उन्होंने अचानक अपने तलाक का ऐलान किया और अलग हो गए। इसके बाद आमिर ने साल 2005 में फिल्म निर्माता किरण राव से दूसरी शादी की। 2011 में उनका बेटा, आज़ाद राव खान का जन्म हुआ। लेकिन ये शादी भी एक्टर की नहीं टिक पाई और साल 2021 में, आमिर और किरण ने तलाक ले लिया।
आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हुआ, जिसके बाद उन्होंने अभिनय से कुछ समय का ब्रेक लिया था। इस साल, वह फिल्म सितारे ज़मीन पर से वापसी करने वाले हैं। जिसमें वह अभिनेता दार्शिल सफरी के साथ फिर से नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: Aamir Khan की ये क्या हो गई है हालत? सड़कों पर भिखारी की तरह क्यों घूमते नजर आए एक्टर?












Click it and Unblock the Notifications