Aamir Khan की ये क्या हो गई है हालत? सड़कों पर भिखारी की तरह क्यों घूमते नजर आए एक्टर?
Aamir Khan Viral Video: इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स फटे-पुराने कपड़े पहनकर सड़क पर घूमता नजर आ रहा है। वीडियो में उस शख्स की हालत काफी खराब नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है जैसे कि वह होशो-आवाज में नहीं है।
आदि मानव बनकर सड़क पर घूमते नजर आए आमिर खान
वीडियो में देखा जा सकता है कि उस शख्स का हुलिया बहुत ही अजीब है जैसे कि वो कोई आदि मानव हो। इस वीडियो को देखकर आप हैरान हो सकते हैं। आपको बता दें कि सड़क पर बेसुध होकर घूम रहा ये शख्स बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान हैं।

आमिर खान का हुलिया देख डर गए हैं लोग
-आमिर खान इस वीडियो में भूरे रंग के कपड़े पहन सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। उनका हुलिया देख लोग भी उनसे डरे हुए हैं और इधर उधर भाग रहे हैं। लंबे बालों और दाढ़ी में कोई भी ये अंदाजा नहीं लगा सकता है कि ये शख्स आमिर खान हैं।
-वीडियो में आमिर खान गंदे कपड़े पहनकर सड़कों पर इधर-उधर घूमते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग तो उन्हें देखकर डर भी रहे हैं।
-आमिर खान पहले इधर-उधर घूम रहे हैं और फिर सामान फेंकते भी नजर आ रहे हैं। वहीं आमिर खान का एक दूसरा वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वह इस लुक में तैयार होते हुए नजर आ रहे हैं।
किस प्रोजेक्ट के लिए आमिर खान ने लिया ऐसा लुक?
आपको बता दें कि ये आदिमानव वाला लुक आमिर खान ने मेकअप की मदद से लिया है। एक्टर का ये लुक उनके किस प्रोजेक्ट के लिए है, ये अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, फैंस आमिर खान को इस हाल में देखकर परेशान हो गए हैं। हालांकि एक्टर के नए प्रोजेक्ट के बारे में जानने को लेकर लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications