Aamir Khan ढूंढ रहे हैं दुल्हनियां! क्या किरण राव के बाद अब तीसरी शादी करने वाले हैं सुपरस्टार?
Aamir Khan Revelation About Marriage: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान अकसर सुर्खियों में रहते हैं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुपरस्टार चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में आमिर खान अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं।
आमिर खान ने पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से हुई थी। इस शादी से एक्टर के दो बच्चे हैं, एक लड़का (जुनैद) और एक लड़की (आयरा खान)। मगर फिर साल 2002 में आमिर का रीना दत्ता से तलाक हो गया। आमिर खान ने फिर किरण राव से शादी की।

किरण राव से आमिर खान को एक बेटा है, जिसका नाम है आजाद राव खान। मगर साल 2021 में किरण और आमिर का भी तलाक हो गया। दोनों का रिश्ता भी ज्यादा टिक नहीं सका और तभी से लेकर अभी तक आमिर खान अकेले ही हैं।
मगर हाल ही में अचानक आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर खूब चर्चाएं होने लगीं। आमिर खान को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर जल्द ही तीसरी शादी करने वाले हैं। वे अपने लिये दुल्हनिया ढूंढ रहे हैं। बता दें कि आमिर का नाम फातिमा शेख संग भी जुड़ा है।
अब रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट चैप्टर 2 में आमिर खान से उनकी तीसरी शादी को लेकर खूब सवाल हुए। आमिर से रिया ने पूछा कि क्या वे तीसरी शादी करना चाहेंगे? इसपर आमिर ने जो जवाब दिया, उसकी खूब चर्चा है।
दरअसल, फिर से शादी को लेकर आमिर खान ने कहा कि मैं 59 साल का हूं और मुझे नहीं लगता कि मैं अब शादी करूंगा। मुझे मुश्किल ही लग रहा है। एक्टर ने कहा कि इस वक्त मेरी जिंदगी में इतने सारे रिश्ते हैं। मैं मुश्किल से अपनी जिंदगी में रिश्तों से कनेक्ट हुआ हूं।
इसके बाद एक्टर ने कहा कि अगर वे शादी करना चाहें तो उम्र के इस पड़ाव पर वे किसी को भी हमसफर बना सकते हैं। इसके बाद आमिर खान को रिया ने कहा कि मैंने इश्तेहार भिजवा दिया है कि आमिर खान अपने लिये दुल्हनिया ढूंढ रहे हैं। इसपर एक्टर ने कहा कि अभी तो नहीं।












Click it and Unblock the Notifications