बॉयकॉट की मांग के बीच शुरू हुई 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' की एडवांस बुकिंग, किसकी मेहनत लाएगी रंग?

अक्षय कुमार की रक्षाबंधन और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा दोनों ही 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

मुंबई, 7 अगस्त: अक्षय कुमार की रक्षा बंधन और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है। इस बीच फिल्म के रिलीज होने से पहले एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। सामने आए आंकड़ों के हिसाब से ये कहा जा सकता है आमिर खान की लंबे समय से चल रही मेहनत अब रंग लाने वाली है।

आमिर-अक्षय की फिल्म की शुरू हुई एडवांस बुकिंग

आमिर-अक्षय की फिल्म की शुरू हुई एडवांस बुकिंग

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा इन दिनों काफी चर्चा में है। एक तरफ सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है। तो वहीं आमिर खान की फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड भी हैं। इतना ही नहीं आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की अब एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। सामने आंकड़ों के हिसाब से ये कहा जा सकता है एक्टर ने फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ी।

'लाल सिंह चड्ढा' की हुई इतनी कमाई

'लाल सिंह चड्ढा' की हुई इतनी कमाई

बॉक्सऑफिसइंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म मुख्य रूप से पंजाब पर आधारित है। ऐसे में वहां के दर्शकों ने एडवांस बुकिंग में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है, बल्कि दिल्ली एनसीआर सर्किट का शुरुआती बुकिंग के आंकड़ों में बेहतर स्कोर रहा है। उम्मीद की जा रही है फिल्म एडवांस बुकिंग से 8 करोड़ रूपये की कमाई कर सकती है।

कौन पड़ेगा किस पर भारी?

कौन पड़ेगा किस पर भारी?

वहीं अक्षय कुमार की रक्षाबंधन की बात तो ये फिल्म भी इसी तारीख यानी की 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस साल अक्षय कुमार की किस्मत कुछ खास नहीं रही। अब तक उनकी रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई। जिसके बाद अब फैंस को उम्मीद है कि, अक्षय कुमार की रक्षाबंधन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म एडवांस बुकिंग से इस बार 3 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे अक्षय-आमिर

बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे अक्षय-आमिर

अक्षय कुमार की इस साल रिलीज हुई फिल्म 'पृथ्वीराज' और 'बच्चन पांडे' मुंह के बल गिरी और फ्लॉप साबित हुई। ऐसे में अक्षय कुमार को ये फिल्म अच्छा बिजनेस दे सकती है। हालांकि इसका बिजनेस आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा से कम रहेगा। कुल मिलाकर दो बड़ी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर टकराव देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर उठी बॉयकॉट की मांग

सोशल मीडिया पर उठी बॉयकॉट की मांग

बता दें कि इस साल बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों को कुछ अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। इस बीच रिलीज होने वाली ये दो बड़ी फिल्मों को बॉयकॉट किया जा रहा है। लोगों का दावा है कि फिल्म को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में अब फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। देखना होगा कि, आमिर खान की मेहनत क्या सच में रंग लाने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+