'सितारे जमीन पर' की रिलीज के पहले फिर सताई आमिर खान को चिंता, बोले- 'मेरी फिल्म अक्सर गलत'

आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म 20 जून को रिलीज होने वाली है। वो लगातार फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। मेकर्स भी फिल्म का बज बनाने की कोशिश में हैं, लेकिन इसमें ज्यादा सफल नहीं हो पा रहे हैं। अब रिलीज से पहले आमिर खान फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कुछ परेशान नजर आ रहे हैं।

आमिर खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी फिल्में अक्सर गलत समय पर रिलीज होती हैं। उन्होंने बताया कि 'सितारे जमीन पर' एक कॉमेडी फिल्म है, जबकि आजकल दर्शक एक्शन फिल्मों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उन्हें इस बात की चिंता है कि दर्शक उनकी फिल्म देखने आएंगे या नहीं।

aamir khan

गलाटा प्लस के साथ बातचीत में आमिर खान ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, "आज जब मैं फिल्म को देखता हूं, मुझे लगता है कि मैं उससे खुश हूं। मुझे लगता है कि हम जो बनाना चाहते थे, वो हमने बना लिया है। क्या ये बॉक्स ऑफिस पर काम करेगी? मुझे कोई आइडिया नहीं है। फैक्ट ये है कि मरे पूरे करियर के दौरान, जब भी मेरी फिल्म रिलीज हुई, मैं अचानक से जागरुक हो जाता हूं। मेरी फिल्म कॉमेडी है, लेकिन अभी केवल एक्शन काम कर रहा है। जब गजनी आई थी, मेरी फिल्म एक्शन थी, लेकिन तब एक्शन काम नहीं कर रहा था। कोई एक्शन नहीं देखना चाहता था।"

आमिर खान ने आगे कहा कि जब उनकी कॉमेडी फिल्म रिलीज होती है, तो उस समय एक्शन फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही होती हैं। उन्होंने कहा, "तो मैं लगातार चिंतित रहता हूं कि अभी मुझे पता नहीं है, हर कोई एक्शन देखना चाहता है। लास्ट 12 फिल्में एक्शन फिल्में थीं और ब्लॉकबस्टर फिल्में थीं। इसलिए मेरा मानना ​​है कि यह एक बहुत ही दिल को छू लेने वाली और खूबसूरत कहानी है जो लोगों से बहुत गहराई से जुड़ेगी, यही मेरी उम्मीद है। लेकिन अभी, हर कोई एक्शन फ़िल्में देखना चाहता है।"

आमिर की सितारे जमीन पर भी एक रीमेक है। अब देखना ये है कि आमिर की इस फिल्म को दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+