सलमान खान की वजह से बनी थी आमिर खान की 'दंगल', मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने खुद बताई थी सच्चाई

आमिर खान अपनी फिल्मोंग्राफी की वजह से मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहलाए जाते हैं। उनका करियर हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों से भरा हुआ है। आमिर को उनके फैंस अच्छे सब्जेक्ट चुनने के भी मुरीद हैं। साल 216 में उनकी फिल्म दंगल आई थी। इसमें वो कुश्ती कोच बने थे। इस फिल्म ने खूब पैसा बनाया था। दर्शकों को भी फिल्म बहुत पसंद आई थी।

अब सोशल मीडिया में आमिर का एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो सलमान खान की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। साथ ही उनका कहना है कि दंगल के बनने में सलमान खान का बहुत बड़ा हाथ है। इसमें वो सलमान को शुक्रिया भी अदा करते हुए नजर आते हैं। वीडियो में वो कहते हैं, मैं सलमान का शुक्रगुजार हूं। मुझे नहीं पता कि आप लोग यह बात जानते हैं या नहीं, फिल्म का टाइटल दंगल हमारी स्क्रिप्ट में लिखा हुआ था। लेकिन जब हमने पता किया तो इस टाइटल के राइट्स पुनीत इस्सर (महाभारत के दुर्योधन) के पास थे।

Aamir Khan gets movie Dangal title with Salman Khan helps

सलमान ने की थी बड़ी मदद
आमिर ने आगे कहा, मैं ये बात जानता था कि सलमान और पुनीत काफी अच्छे दोस्त हैं। मैंने तुरंत सलमान को कॉल किया और कहा कि मुझे दंगल टाइटल चाहिए। क्या आप मेरी और पुनीत की मीटिंग अरेंज करवा सकते हो? सलमान ने तुरंत पुनीत को कॉल किया और उनसे कहा कि दंगल टाइटल आमिर को चाहिए। यह बात उस समय की है, जब सलमान अपनी फिल्म "सुल्तान" पर काम कर रहे थे। कुछ लोग कहते थे कि हम दोनों के बीच रेस थी, क्योंकि हम दोनों की फिल्में रेसलिंग पर बेस्ड थीं। लेकिन असल में ऐसा कुछ भी नहीं था। सलमान ने मेरी मदद की। दंगल का टाइटल मिलने में सलमान का बड़ा हाथ है। आमिर आगे कहते हैं, सलमान की कॉल के बाद पुनीत और मेरी मुलाकात हुई। वो बहुत स्वीट आदमी थे। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं इस टाइटल को यूज नहीं कर रहा हूं, आप इसे ले सकते हो। और इस तरह से हमें दंगल का टाइटल मिला।

सलमान-आमिर का वर्कफ्रंट
बता दें, सलमान इन दिनों बिग बॉस की होस्टिंग के साथ अपकमिंग फिल्म सिकंदर की भी शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म अगले साल 2025 की ईद पर रिलीज की जाएगी। वहीं, आमिर खान सितारे जमीन पर में जुटे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+