आमिर खान ने मांगी माफी फिर डिलीट किया वीडियो, फिर दोबारा किया पोस्ट, किस दुविधा में हैं अभिनेता?

आमिर खान प्रोडक्शन ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की हुई असफलता पर फैंस से माफी मांगते हुए एक वीडियो शेयर किया। जिसको डिलीट कर दिया गया अब इसी को लेकर आमिर खान लगातार ट्रोल हो रहे हैं।

मुंबई, 1 सितंबर: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान इन दिनों फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को सोशल मीडिया पर बायकॉट करने की मुहिम शुरू की गई। जिसके बाद से इसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला। अब फिल्म के फ्लॉप होने के बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से माफी मांगी लेकिन इस माफी के कारण वह एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आए आमिर खान

फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आए आमिर खान

दरअसल, हैरान कर देने वाली बात ये है कि जहा आमिर खान प्रोडक्शन के ऑफिशियल हैंडल पर कुछ देर पहले माफी मांगने की एक वीडियो शेयर की गई थी उसे कुछ देर बाद डिलीट कर दिया गया। लेकिन उससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाली तो यह है कि इसे 5 मिनट के बाद फिर से पोस्ट कर दिया गया। ये देखने के बाद एक बार फिर से फैंस आमिर खान पर भड़क गए।

माफी मांग कर फिर डिलीट किया वीडियो

आमिर खान प्रोडक्शन की ओर से जारी की गई इस वीडियो में माफी मांगी गई और कहा गया है कि, 'हम सब इंसान है और गलतियां हमसे ही होती हैं। 'कभी बोल से, कभी हरकतों से, कभी अनजाने में, कभी गुस्से में, कभी मजाक में। कभी नहीं बात करने से। अगर मैंने किसी भी तरह से कभी भी आपका दिल दुखाया हो, तो मन, वचन काया से क्षमा मांगता हूं। मिच्छामी दुक्कड़म।' हालांकि वीडियो के आखिरी में हाथ जोड़ने वला इमोजी भी लगाया है।

मिच्छामी दुक्कड़म पर शेयर किया वीडियो

मिच्छामी दुक्कड़म पर शेयर किया वीडियो

आमिर खान की इन वीडियो में ना ही आमिर खान की आवाज है और ना आमिर खान का चेहरा। इस वीडियो देखा जा सकता है कि इसे किसी आवाज पर टेक्स के जरिए लिखा गया है। वीडियो में अगर ध्यान से देखें तो मिच्छामी दुक्कड़म जैसे शब्द का इस्तेमाल किया गया है। चलिए जानते हैं कि आखिर इस शब्द का क्यों इस्तेमाल किया गया है।

माफी मागंने का होता है दिन

माफी मागंने का होता है दिन

आपको बता दें कि, मिच्छामी दुक्कड़मके मौके पर शेयर किया गया था। यह दिन जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए माफी मांगने का दिन होता है। ऐसे में आमिर खान प्रोडक्शन ने आधी रात को ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया। हालांकि इसे सुबह डिलीट कर दिया लेकिन कुछ देर बाद इसे फिर से पोस्ट किया गया।

आमिर खान हुए बुरी तरह ट्रोल

आमिर खान हुए बुरी तरह ट्रोल

ये वीडियो जैसे ही शेयर किया गया आमिर खान एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। ट्विटर पर लगातार आमिर खान ट्रेंड कर रहे हैं। यूजर्स ने आमिर खान को इस वीडियो के लिए जमकर लताड़ लगाई है। एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि माफी गलतियों की होती है गुनाहों की नहीं। लोगों ने कहा कि अब माफी मांगने का कोई फायदा नहीं है।

आमिर ने फिल्मों से लिया ब्रेक

आमिर ने फिल्मों से लिया ब्रेक

जानकारी के मुताबिक फिल्म लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने फिलहाल फिल्मों से ब्रेक ले लिया है और वह इन दिनों इन दिनों सैन फ्रांसिस्को में चिल कर रहे हैं। जिसकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर एक्टर शेयर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+