'क्या आप आमिर खान की रिश्तेदार हैं?' फैंस के सवाल पर चकराया Ira Khan का दिमाग

मुंबई। बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दोस्तों के साथ पार्टी की फोटो या फिर ट्रैवलिंग स्टोरीज ईरा सोशल मीडिया पर खूब शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में इरा ने एक फैंस के सवाल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जो काफी मजेदार है। क्योंकि उस फैन ने ईरा से सवाल किया कि क्या आप आमिर खान की रिश्तेदार हैं?।

इरा खान ने शेयर किया कमेंट का स्क्रीनशॉट

इरा खान ने शेयर किया कमेंट का स्क्रीनशॉट

इरा ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया उसमें, उनके एक फैन ने ईरा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए पूछा कि वह आपके करीब क्यों हैं? क्या वह तुम्हारा रिश्तेदार है?"। वहीं एक अन्य प्रशंसक ने कमेंट का जवाब दिया और बताया, "वे पिता और पुत्री हैं।" इन कमेंट्स को पढ़कर एक और फैन ने जवाब दिया कि यार, वह आमिर खान की बेटी है। पुष्टि करने के लिए आप इसे हमेशा गूगल पर सर्च कर सकते हैं।

लोगों ने कहा- गूगल पर ढूंढ लो

लोगों ने कहा- गूगल पर ढूंढ लो

एक अन्य फैन बातचीत में शामिल हुए और लिखा कि भाई गूगल झूठ भी बता सकता है कितने चांस हुए हैं की गूगल पे सर्च कुछ करो और आता कुछ है। इरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कमेंट थ्रेड का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, "यह नया है। लेकिन हां, गूगल पर पढ़ी हर बात पर विश्वास न करें।"

क्रिसमस पर पिता आमिर के साथ शेयर की थी फोटो

ये कमेंट्स इरा की आमिर के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरों पर थे। इरा ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया था कि मेरी क्रिसमस, भाग 2। कहानी में ब्लूपर्स!" बता दें कि इरा आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं।

 इरा खान आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं

इरा खान आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं

इरा आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। रीना दत्ता और आमिर का एक बेटा भी है, जिनका नाम जुनैद खान है। आमिर और रीना का 2002 में तलाक हो गया था। इरा ने 2019 में यूरिपेड्स मेडिया नामक एक नाटक के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की, जिसमें हेज़ल कीच मुख्य भूमिका में थीं।

इंटरव्यू में कहा था कि एक्टिंग की तरफ कभी नहीं रहा झुकाव

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ पहले के एक इटरव्यू में ईरा खान ने खुलासा किया था कि उनका अभिनय की ओर कभी झुकाव नहीं था। "मैंने हमेशा कैमरे के सामने होने के बजाय ऑफ-स्टेज या कैमरे के पीछे काम करने के बारे में अधिक सहज और उत्साही महसूस किया है। मैंने अभिनय करने के लिए कभी भी झुकाव महसूस नहीं किया, सिवाय इसके कि वह एक एक्शन फिल्म में हो, इसलिए मुझे सभी अच्छे स्टंट सीखने को मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+