आमिर खान ने मनाया मां जीनत हुसैन का 89वां जन्मदिन, किरण राव, इरा खान समेत परिवार हुआ शामिल

Aamir Khan Mother Zeenat Hussain Birthday: आमिर खान के परिवार के सदस्य और करीबी दोस्तों ने मिलकर हाल ही में एक्टर की मां जीनत हुसैन का जन्मदिन मनाया। आपको बता दें कि आमिर खान की मां जीनत हुसैन 89 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिनक के इस खास अवसर पर आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव भी शामिल हुई थीं। वहीं आमिर खान की बेटी इरा खान को भी इस सेलिब्रेशन में देखा गया था।

पंजाबी सिंगर प्रतिभा सिंह बघेल ने जीनत हुसैन के बर्थडे पर परफॉर्म किया था। उन्होंने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज को पोस्ट करते हुअ उन्होंने कैपश्न में लिखा है- तो ये शाम आमिर खान की जगह पर ऐसी दिखी। आमिर जी की मां का 89वां जन्मदिन मनाया गया। हमें जिस तरह का प्यार, गर्मजोशी और आशीर्वाद मिला है, वह बेमिसाल है। इसके लिए शंकर महादेवन सर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं हमेशा के लिए आपकी आभारी रहूंगी।

aamir khan

प्रतिभा सिंह बघेल ने शेयर की बर्थडे की तस्वीरें
पहली तस्वीर में प्रतिभा सिंह बघेल बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि आमिर खान ने हैरम पैंट के साथ कुर्ता पहना हुआ था। वहीं एक दूसरी तस्वीर में आमिर खान अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ नजर आए थे। घर के सभी सदस्यों ने पारंपरिक एथनिक ड्रेसेस पहनी हुई थी।

पारंपरिक लुक में नजर आए आमिर खान
इसके बाद एक फोटो में पंजाबी सिंगर प्रतिभा सिंह बघेल ने आमिर खान और सुंदर सी साड़ी में नजर आ रहीं उनकी मां के साथ पोज दिया है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इस पार्टी में आमिर खान की बहनें निखत और फरहत खान सहित अन्य मेहमान भी शामिल हुए थे। एक तस्वीर में आमिर खान मोमबत्तियां जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनकी मां अपने जन्मदिन का केक काटने के लिए तैयार नजर आ रही थीं। इस तस्वीर के बैकग्राउंड में इरा खान भी खड़ी दिखाई दे रही हैं।

लोगों ने फोटोज पर किए ऐसे कमेंट्स
आमिर खान के घर के फंक्शन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। फोटोज पर प्रतिक्रिया देते हुए आमिर खान के एक फैन ने लिखा है- वाह सुपर! दो हस्तियां...सुपर अभिनेता और सुपर सिंगर। प्यारी तस्वीरें! बहुत कीमती। लोग इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए आमिर खान की मां जीनत हुसैन को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।

आमिर खान के मां की तबीयत
आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि आमिर खान की मां को हार्ट अटैक आया था। साल 2022 की दिवाली के समय उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और कथित तौर पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल भर्ती कराया गया था। बाद में कहा गया कि उनका घर पर इलाज किया गया था।

आमिर खान का परिवार
जानकारी के अनुसार आमिर खान दिवंगत फिल्म निर्माता ताहिर हुसैन और मां जीनत हुसैन के बेटे हैं। उनका एक भाई फैसल खान और बहनें निकहत और फरहत हैं। आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। उनकी एक बेटी इरा खान और एक बेटा जुनैद खान है। वहीं 2002 में आमिर और रीना अलग हो गए थे। इसके बाद आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से शादी कर ली थी। आमिर और किरण ने भी साल 2021 में तलाक ले लिया था। फिलहाल आमिर खान अपने छोटे बेटे आजाद राव खान के साथ रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+