आमिर खान के भाई फैजल खान की हुई ऐसी हालत, ठेले से खरीदते नजर आए सब्जी, वीडियो देख फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

Faisal Khan Viral Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के भाई फैजल खान लाइमलाइट से अब भले ही दूर रहते हैं। लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने फिल्म मेला से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई लेकिन कुछ सालों बाद एक्टर ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। जिसके बाद अब फैजल खान का लुक काफी बदल गया।

सोशल मीडिया पर अब फैजल खान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह बीच सड़क पर सब्जी लेते हुए नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर सब्जी खरीदते वक्त सब्जीवाले से ये कहते हुए नजर आए कि वह जल्दी पैक कर दे ताकि घर जाकर जल्दी खाना बना सके।

Faisal Khan

फैजल खान से पैपराजी ने कहा कि, ये पहली बार है जब उन्होंने इस तरह से किसी स्टार को सड़क पर सब्जी खरीदते हुए देखा। इसके बाद एक्टर ने कहा कि वह भले ही सेलिब्रिटी हैं लेकिन अपना काम खुद करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपना काम सब खुद करता हूं, खुद ड्राइविंग भी करता हूं, हर चीज खुद करता हूं, जिंदगी खुद संभालता हूं।"

अब सोशल मीडिया पर फैजल खान की ये वीडियो खूब वायरल हो रही है। वहीं फैंस एक्टर की इस सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आमिर ही नहीं उनके भाई भी काफी सिंपल जिंदगी जीते हैं।' एक ने लिखा, 'आपको इस तरह सिंपल अंदाज में देख काफी खुशी हुई।' अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत अच्छी सादगी वाली पर्सनैलिटी है।'

आपको बता दें कि, आमिर खान के भाई फैजल खान ने बहुत जल्दी बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। फैजल फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में आमिर खान के साथ नजर आए थे। हालांकि बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। इसके बाद उनकी एक्टिंग को फिल्म मेला में काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर भी मिले जिसे अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी।

ये भी पढ़ें: Aamir Khan ढूंढ रहे हैं दुल्हनियां! क्या किरण राव के बाद अब तीसरी शादी करने वाले हैं सुपरस्टार?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+