किरण से तलाक के बाद किसी एक्ट्रेस के साथ रिलेशन में हैं आमिर खान? एक्टर ने खुलकर दिया जवाब
मुंबई, 12 मार्च: हिन्दी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार आमिर खान आज, 14 मार्च अपना 57वां जन्मदिन मना रहे है। आमिर खान अपनी फिल्मों को लेकर तो चर्चा पाते ही हैं, उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं। खासतौर से उनकी दोनों शादियां और तलाक काफी ज्यादा चर्चा में रही हैं। बीते साल आमिर ने पत्नी किरण राव से अलग होने का ऐलान किया था। दोनों ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी थी लेकिन इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहा था। आमिर ने अब इस पर बात की है।

फातिमा को बताया गया था वजह
आमिर और किरण ने बीते साल जब तलाक का ऐलान किया तो कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि एक्टर का फातिमा सना शेख के साथ अफेयर चल रहा है। फातिमा और आमिर की शादी तक के खूब दावे तब हुए। आमिर खान से हाल ही में एक इंटरव्यू में सवाल हुआ कि क्या किसी और से अफेयर के चलते उनका किरण से अलगाव हुआ है। जाहिर है सवाल में फातिमा सना की ओर ही इशारा कर आमिर ये पूछा गया।

आमिर ने दिया जवाब
आमिर खान ने कहा, जब रीना से मेरा अलगाव हुआ तो उसकी वजह किरण राव नहीं थीं। आमिर ने साफ किया कि ना ही किरण से उनके ब्रेकअप की वजह कोई और लड़की है। आमिर से पूछा गया कि किरण राव के साथ उनका तलाक क्या इसलिए हुआ है क्योंकि वह किसी और के साथ रिलेशनशिप में हैं तो उन्होंने कहा कि जब ना तो किरण से तलाक के वक्त उनका किसी से अफेयर था और ना ही अब वो किसी के साथ रिलेशनशिप में है।

किरण और मैं एक दूसरे का सम्मान करते हैं
आमिर खान ने ये भी कहा कि किरण और वो आज भी एक दूसरे का सम्मान करते हैं। हमारे मन में एक दूसरे के लिए बहुत सम्मान और प्यार है। उन्होंने साफ किया कि उनकी किरण से अक्सर बात होती है। आमिर ने बताया कि उन्होंने हाल ही में किरण के साथ बातचीत की थी।

बोले- शायद परिवार चलाने में मेरी ओर से ही गलती हुई
आमिर खान ने ये भी कहा कि उन्होंने हमेशा अपने परिवार को हल्के में लिया और उन्हें वो अटेंशन नहीं दिया, जिसके वो हकदार थे। शायद यही वजह रही कि उनकी दोनों शादी असफल रही। बता दें कि रीना के साथ आमिर की पहली शादी 16 साल और किरण के साथ उनकी शादी 15 साल चली। रीना और आमिर को दो बच्चे हैं। किरण राव से उनको एक बेटा है।

सबसे सफल सितारों में से एक हैं आमिर खान
आमिर खान को फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा हो गए हैं। 1988 के फिल्म कयामत से कयामत तक के साथ उन्होंने करियर शुरू किया था। इसके बाद वो लगातार बॉलीवुड के सबसे पसंद किए जाने वाले अभिनेताओं में शुमार हैं। उनके नाम पर कई सुपरहिट फिल्में हैं। फिलहाल आमिर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी हैं।












Click it and Unblock the Notifications