'मुझमें आखिर क्या कमी थी?' जब आमिर खान ने तलाक के बाद किरण राव से पूछा ऐसा सवाल, तो मिला ये जवाब
Kiran Rao Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने किरण राव से साल 2005 में दूसरी शादी की थी। लेकिन साल 2021 में इस कपल ने अलग होने का फैसला किया। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। अब हाल ही में आमिर खान ने खुलासा किया कि तलाक के बाद उन्होंने किरण से कुछ ऐसे सवाल किए थे जिसका उन्हें मजेदार जवाब मिला।
'एबीपी' के आइडियाज ऑफ इंडिया समिट में आमिर खान ने हिस्सा लिया। इस दौरान एक्टर ने किरण राव से हुए तलाक पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने खुलासा किया कि तलाक के बाद किरण से रिएक्शन मांगा था कि एक पति के रूप में उनमें क्या कमी थी जिसे वह आगे चलकर भविष्य में ठीक कर सकें। इस बात पर किरण ने कई सारी बातें कह डाली।

आमिर खान ने बताया कि इस पर किरण राव ने पूरी लिस्ट तैयार कर रखी थी। एक्टर ने कहा कि, 'उन्होंने मुझसे कहा कि हां लिखा और पेपर में प्वाइंट्स लिखवाए और कहा कि आप मुझसे बहुत बातें करते हैं। आप किसी को भी उसकी बात नहीं कहने देते हैं। केवल अपने ही प्वाइंट्स में घुसे रहते हैं। इस तरह से उसने मुझे 15-20 प्वाइंट्स लिखवाए।'
बता दें कि, आमिर खान और किरण राव ने आपसी सहमति से तलाक लिया था। दोनों का एक बेटा भी है। किरण ने कई इंटरव्यू में कहा कि वह आज भी आमिर खान को अपने परिवार का सदस्य मानती हैं। वहीं तलाक होने के बावजूद दोनों हमेशा एक दूसरे का सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी में किरण राव शामिल हुईं थी। जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
वहीं किरण राव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लापता लेडीज को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। ये फिल्म 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। दोनों लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं आमिर खान को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। अब वह जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications