शेन संग बोल्ड तस्वीरें शेयर करने वाली आलिया हैं अनुराग कश्यप की पहली बीवी की बेटी, जानिए कौन हैं आरती ?
मुंबई, 23 जून। मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप इन दिनों अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कुछ लोग उनकी बोल्डनेस पर फिदा हैं तो कुछ ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की है। दरअसल आलिया कश्यप ने इंस्टा पर वो तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे को किस कर रही हैं। दोनों के हॉट लिपलॉक की तस्वीरें देखकर हर कोई हैरान ही रह गया लेकिन जहां आलिया के फैंस इसे पसंद कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोग आलिया और उनके पिता को भद्दी-भद्दी गालियां भी सोशल मीडिया पर दे रहे हैं।

अनुराग कश्यप की पहली पत्नी हैं आरती बजाज
आपको बता दें कि आलिया कश्यप की बोल्ड तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनती हैं। वो अनुराग कश्यप की पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। मालूम हो कि अनुराग ने फिल्म संपादक आरती बजाज से साल 2003 में प्रेम विवाह किया था लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और फिर दोनों का साल 2009 में तलाक हो गया।

11 साल छोटी अभिनेत्री कल्कि कोचलिन से दूसरी शादी
इसके बाद अनुराग कश्यप ने अपने से उम्र में 11 साल छोटी अभिनेत्री कल्कि कोचलिन से शादी की, जिसे वह पहली बार 'देव-डी' के निर्माण के दौरान मिले थे लेकिन साल 2013 में, दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया और साल 2015 में, उन्होंने मुंबई के बांद्रा परिवार अदालत में तलाक ले लिया।

आरती सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहती हैं
आरती ने अनुराग की बहुत सारी फिल्मों की एडिटिंग भी की हैं और देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत भी हैं। आरती सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहती हैं और अपनी लाइफ को पर्सनल रखती हैं। जबकि उनसे उलट उनकी बेटी अपनी पर्सनल चीजों को भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। पेशे से आलिया कश्यप एक प्रोफेशनल यूट्यूबर हैं तो वहीं वो लंबे वक्त से शेन के साथ रिलेशनशिप में हैं। मात्र 21 साल की उम्र में उन्होंने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर रखी हैं।

डेटिंग ऐप पर हुई थी शेन से मुलाकात
अपने एक ब्लॉग में आलिया ने बताया था कि एक डेटिंग ऐप पर उनकी और शेन की मुलाकात हुई थी,इसके बाद दोनों मिलने लगे और रिश्ता आगे बढ़ गया।
क्रोएशिया वेकेशन की तस्वीरें वायरल
मालूम हो कि शेन रॉकेट पावर्ड साउंड की फाउंडिंग करते हैं। आलिया और शेन की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं वो दोनों के क्रोएशिया वेकेशन की हैं। आलिया ने अपनी और शेन की पांच तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि हद से ज्यादा बोल्डनेस से भरी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications