‘मुझे हाथ मत लगाओ', फोटो क्लिक कराते वक्त अहाना कुमरा के साथ फैन की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस ने लगाई क्लास

बॉलीवुड एक्ट्रेस अहाना कुमरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें फोटो क्लिक कराते हुए एक फैन ने उनके साथ ऐसी हरकत कर दी जिससे वह आगबबूला हो गईँ।

Aahana Kumra

Aahana Kumra Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अहाना कुमरा ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के जरिए आज सिनेमा जगत में अलग पहचान बना ली है। एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है। हाल ही में उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसमें वह फैन की हरकत से आगबबूला हो गईं।

अहाना कुमरा ने फैन के साथ क्लिक कराई फोटो
दरअसल, अहाना कुमरा बीती रात एक इवेंट में शामिल हुईं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुंबई में आयोजित इस इवेंट में एक्ट्रेस ने आईस ब्लू कलर की एक बॉडीफिट ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। ऐसे में एक फैन ने उनके साथ फोटो क्लिक करने की इच्छा जाहिर की।

फैन ने की ऐसी शर्मनाक हरकत
वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही फैन अहाना कुमरा के साथ फोटो क्लिक कराने पहुंचता है तो एक्ट्रेस भी स्माइल करते हुए कैमरे की तरफ देखती हैं। लेकिन तभी फैन उनको गलत तरह से छूने की कोशिश करता है जिसके कारण एक्ट्रेस गुस्से से लाल हो जाती हैं। और फैन को बोलती हैं कि, 'मुझे हाथ मत लगाओ..'। बस यह कहकर एक्ट्रेस वहां से तुरंत निकल जाती हैं।

वायरल हो रहा वीडियो
एक्ट्रेस का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया तो तुरंत फैंस अहाना के सपोर्ट पर उतरे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'उसको थप्पड़ मारना चाहिए..'। वहीं दूसरे ने लिखा - 'किसी भी सेलेब्स के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए..ये बहुत गलत है'। एक ने लिखा, 'बतौर फैन और दर्शक हमें अपनी हदों को याद रखना चाहिए'। हालांकि वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी जिन्होंने बेवजह एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल किया। फिलहाल एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+