हिंदू से इस्लाम धर्म अपना चुके A R Rahman हैं करोड़ों के मालिक, अमीर सिंगर्स में होती है गिनती, जानें नेटवर्थ

A R Rahman Net Worth: मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान की आवाज के सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में लाखों फैंस हैं। एआर रहमान की गिनती भारत में सबसे अमीर सिंगर्स में होती है। हालांकि इन दिनों उनकी निजी जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा। सिंगर की पत्नी ने तलाक का ऐलान किया।

19 नवंबर को एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने तलाक की घोषणा की। शादी के 29 साल बाद दोनों अलग होने वाले हैं। पत्नी के मुताबिक, वह इस रिश्ते में रहकर काफी समय से परेशान थीं और चीजें ठीक होने की बजाय और ज्यादा खराब हो रही थी। ऐसे में इस रिश्ते को संभालना और ज्यादा मुश्किल हो रहा था तो उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया।

A R Rahman

एआर रहमान की नेटवर्थ
देश और दुनिया में पहचान बना चुके एआर रहमान को कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। वह पहले एक गाने के लिए लाखों में चार्ज करते थे लेकिन जैसे-जैसे उनकी लोकप्रियता बढ़ी और फैंस सिंगर की आवाज को पसंद करने लगे तो उन्होंने करोड़ों में फीस चार्ज करना शुरू किया। आज वह भारत के सबसे अमीर सिंगर्स में शुमार हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एआर रहमान की कुल संपत्ति 280 मिलियन यानी 2100 करोड़ है।

लग्जरी लाइफ जीते हैं एआर रहमान
एआर रहमान एक फिल्म में गाने के 8 से 10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वहीं एक लाइव कॉन्सर्ट के लिए वह 3 करोड़ फीस वसूलते हैं। सिंगर की लग्जरी लाइफ की बात करें तो उनके कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियां हैं। जिसमें 93 लाख की वॉल्वो एसयूवी है, 1.08 करोड़ की जगुआर और 2.86 करोड़ रुपए की मर्सिडीज है। एआर रहमान का केवल मुंबई में ही नहीं बल्कि विदेश में भी आलीशान घर है। हालांकि उसकी कुल कितनी कीमत है इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।

हिंदू थे एआर रहमान
एआर रहमान के बहुत कम फैंस जानते होंगे कि सिंगर का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था। उनका असली नाम दिलीप कुमार है। लेकिन बाद में सिंगर के पूरे परिवार ने इस्लाम कबूल कर लिया था और वह दिलीप कुमार से एआर रहमान बन गए थे। इसी नाम पर सिंगर ने अपनी पहचान बनाई।

एआर रहमान की शादी
एआर रहमान ने साल 1995 में पत्नी सायरा बानो से शादी की थी। सिंगर ने ये अरेंज मैरिज की थी और सायरा उनकी मां की पसंद थी। लेकिन अब शादी के 29 साल बाद दोनों अलग होने जा रहे हैं। कपल ने तलाक की अर्जी डाली है। हालांकि इस पर अब तक सिंगर का कोई बयान सामने नहीं आया।

ये भी पढ़ें: AR Rahman Divorce: पापा एआर रहमान और मां सायरा के तलाक पर बेटी का बड़ा बयान, खोली सारी सच्चाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+