AR Rahman Divorce: पापा एआर रहमान और मां सायरा के तलाक पर बेटी का बड़ा बयान, खोली सारी सच्चाई
AR Rahman Divorce: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी म्यूजिक का जादू चलाने वाले सिंगर और म्यूजिशियन एआर रहमान ने अपनी 29 साल की शादी तोड़ रहे हैं। खबर है कि पत्नी सायरा बानो ने खुद इस शादी को तोड़ने का फैसला लिया है।
एआर रहमान और सायरा बानो का तलाक
एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने तलाक की खबर खुद फैंस को दी है। इस खबर को जानने के बाद से लोग हैरान हो गए हैं। इस खबर से एआर रहमान के सभी फैंस काफी चौंक गए हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि इतने साल तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद अचानक इस कपल ने अलग होने की घोषणा क्यों की।

बेटी रहीमा ने खोली तलाक की सच्चाई
आपको बता दें कि एआर रहमान और सायरा बानो के तीन बच्चे हैं। दोनों ने एक स्टेटमेंट शेयर किया है जिसमें अपने अलग होने की जानकारी दी है। वहीं पैरेंट्स के अलग होने पर उनकी बेटी रहीमा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई दुखी हो रहा है।
एआर रहमान ने तलाक पर दिया रिएक्शन
गत 19 नवंबर 2024 की रात को एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। एआर रहमान ने अपने पोस्ट में लिखा था- हमें उम्मीद थी कि हम 30 साल पूरे कर लेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अनसीन एंड होता है। टूटे हुए दिलों के वजन से भगवान का सिंहासन भी कांप सकता है।
'आपकी काइंडनेस और हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करें'
एआर रहमन ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा था- फिर भी, इस बिखराव में, हम अर्थ तलाशते हैं, भले ही टुकड़ों को फिर से अपनी जगह न मिले। हमारे दोस्तों को आपकी काइंडनेस और हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करने के लिए शुक्रिया। हम मुश्किल समय से गुजर रहे हैं।
बेटी रहीमा का पोस्ट हुआ वायरल
एआर रहमान के बाद उनकी बेटी रहीमा ने भी सोशल मीडिया पर इस तलाक को लेकर अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने पापा का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- हमें अपनी दुआओं में याद रखना।
सिंगर के बेटे ने शेयर किया पोस्ट
एआर रहमान और सायरा के बेटे अमीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है- हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद।
एआर रहमान और सायरा बानो की शादी
जानकारी के अनुसार एआर रहमान और सायरा बानो की अरेंज मैरिज हुई थी। एआर रहमान की मां ने सायरा को पंसद किया था। इसके बाद साल 1995 में दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के 29 साल बाद अब ये कपल अलग हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications