15 जून को रिलीज होगा ‘Brahmastra’ का ट्रेलर, आलिया ने शेयर किया टीजर
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र’ से जुड़ा एक और टीजर सामने आया है। इस टीजर को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
मुंबई, 31 मई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का पहला पार्ट जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाला है। फिल्म को लेकर फैंस में क्रेज देखने को मिल रहा है। अब तक फिल्म से जुड़े कई पोस्टर्स सामने आ चुके हैं लेकिन अब फिल्म से जुड़ा एक और टीजर सामने आया है। इस टीजर को एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि केवल 100 दिनों में, 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' आपका होगा।

दर्शकों को भाया एपिक सीन
इस टीजर में सबकुछ एकदम एपिक नजर आ रहा है। टीजर में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन अक्किनेनी दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। वीडियो शुरू होते ही लिखा आता है 'गेट रेडी टू एपिक।' इसके बाद बैकग्राउंड से अमिताभ बच्चन की आवाज आती है 'अब खेल शुरू' और फिर ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आती है।
आलिया ने शेयर किया टीजर
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीजर शेयर करते हुए ट्रेलर के रिलीज की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि केवल 100 दिनों में, ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 आपका होगा। इस टीजर में आलिया भट्ट काफी सहमी हुई नजर आ रही हैं, तो वहीं रणबीर कपूर भी खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं। इस टीजर में भगवान शिव की छवि भी देखी जा सकती है।
बड़े पर्दे पर जल्द आएगी फिल्म
आलिया-रणबीर की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। यानी फैंस का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। ये पहली बार है जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में काम करते हुए ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही दोनों ने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी और अब दोनों पति-पत्नी भी बन चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications